बॉलीवुड को 'देव डी' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्में देने वाले निर्माता- निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पायल ने पहले ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी और बाद में मीडिया के सामने भी आकर यही बात कही। हालांकि अनुराग कश्यप ने पायल के इन सभी आरोपों को निराधार बताया है। बता दें कि अनुराग कश्यप पहले ऐसे बॉलीवुड सेलेब नहीं हैं जिनके ऊपर इस तरह के आरोप लगे हैं। अनुराग से पहले भी कई बड़ी हस्तियां इन आरोपों को झेल चुकी हैं। इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं ऐसे ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बारे में जिन पर #MeToo के तहत यौन शोषण का आरोप लग चुका है...
अनुराग कश्यप ही नहीं इन सेलिब्रिटीज पर भी लग चुका है यौन शोषण का आरोप, आलोक नाथ तो 19 साल पुराने केस में फंसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाना पाटेकर
माना जाता है कि मीटू मूवमेंट की शुरुआत बॉलीवुड में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने की थी। तनुश्री ने नाना पाटेकर के ऊपर शूटिंग के दौरान छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। साल 2008 की फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के शूट का जिक्र करते हुए तनुश्री ने कहा था कि नाना पाटेकर जबरन उनके करीब आना चाहते थे, वे शूटिंग के दौरान गाने का हिस्सा नहीं थे, बावजूद उन्होंने मेरे साथ इंटीमेट होने की कोशिश की। हालांकि तनुश्री की ओर से लगाए गए आरोप में पुलिस को नाना के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला जिसके चलते उन्हें क्लीनचिट दे दी गई।
अभिजीत भट्टाचार्य
बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य पर भी #MeToo के जरिए यौन शोषण का आरोप लगा था। एक फ्लाइट अटेंडेंट ने अभिजीत पर आरोप लगाते हुए कहा था कि '20 साल पहले कोलकता के एक पब में अभिजीत ने उनका यौन शोषण करने की कोशिश की थी। इस दौरान उन्होंने उनका बायां कान नोंच लिया था।' हालांकि फ्लाइट अटेंडेंट के आरोपों पर सफाई देते हुए अभिजीत ने इन सब से इनकार करते हुए कहा था कि 'मैं तो उस वक्त पैदा भी नहीं हुआ था। किसी ने मुझे फोन पर बताया कि जब मैं पैदा भी नहीं हुआ था।'
चेतन भगत
मशहूर लेखक चेतन भगत पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया था। बाद में चेतन भगत ने उस महिला से माफी मांग ली थी। उन्होंने स्क्रीनशॉट का जिक्र करते हुए फेसबुक पर लिखा कि 'इस घटना के लिए काफी दु:ख है। मैं माफी चाहता हूं। ये स्क्रीनशॉट कई साल पुराना है।' चेतन भगत ने उस महिला के साथ-साथ अपनी पत्नी अनुषा से भी माफी मांगी थी।
आलोक नाथ
राइटर और प्रोड्यूसर विनता नंदा ने आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाया था। विनता ने बताया कि पहले उन्हें खूब शराब पिलाई गई और फिर आलोक नाथ ने उनका रेप किया था। यह मामला 19 साल पुराना है। फिलहाल मामला कोर्ट में है।