फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थ्रोबैक: आमिर खान की 'जो जीता वही सिकंदर' के लिए आयशा जुल्का नहीं, ये अभिनेत्री थी पहली पसंद

Sun, 23 May 2021 12:20 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 23 May 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Before Ayesha Jhulka, this actress had shot as the female lead for 'Jo Jeeta Wohi Sikandar'
आमिर खान, आयशा जुल्का - फोटो : सोशल मीडिया

'जो जीता वही सिकंदर' और 'दलाल' जैसी फिल्मों दमदार एक्टिंग करने वाली आयशा जुल्का का नाम बॉलीवुड की टॉप और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। आयशा जुल्का का 28 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। कई साल पहले बॉलीवुड छोड़कर एक बिजनेस वुमन बन चुकी हैं आयशा अपने बॉलीवुड करियर के दौरान अक्षय कुमार, नाना पाटेकर और मिथुन चक्रवर्ती के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं। अपने करियर के ऊंचाइयों पर आयशा ने बॉलीवुड छोड़ दिया। आयशा ने शादी के बाद अपना स्पा खोला और अब वो इसी बिजनेस में बिजी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1983 में फिल्म 'कैसे-कैसे लोग' से की थी। इस फिल्म से उन्हें बॉलीवुड में पहचान दी थी। आयशा ने साल 1991 में अपनी सबसे पहली हिट मूवी दी थी। इसके बाद तो आयशा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो एक-एक बाद हिट देती गईं और डायरेक्टर्स की पहली पसंद बनती गईं। 

Before Ayesha Jhulka, this actress had shot as the female lead for 'Jo Jeeta Wohi Sikandar'
आयशा जुल्का - फोटो : instagram/ayesha.jhulka

साल 1992 में फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' में उन्होंने आमिर खान के साथ किया। इस फिल्म ने उनके करियर को शिखर पर पहुंचा दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयशा इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं। बल्कि एक साउथ इंडियन एक्ट्रेस फिल्म के लिए चुनी गई थीं।

Before Ayesha Jhulka, this actress had shot as the female lead for 'Jo Jeeta Wohi Sikandar'
आयशा जुल्का

एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' के लिए आयशा जुल्का मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं। फिल्म में आयशा से पहले साउथ इंडियन इंडस्ट्री की अभिनेत्री गिरिजा शेट्टार को लिया गया था। गिरिजा फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर चुकी थीं। लेकिन गिरिजा के कुछ पुराने कमिटमेंट्स की वजह से फिल्म की शूटिंग काफी लेट हो रही थी। जिसके चलते फिल्म में गिरिजा की जगह आयशा जुल्का को लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Before Ayesha Jhulka, this actress had shot as the female lead for 'Jo Jeeta Wohi Sikandar'
आयशा जुल्का - फोटो : Twitter

हालांकि इसके बाद भी इस फिल्म में गिरजा को लिया गया। दरअसल, फिल्म का एक गाना 'अरे यारों मेरे प्यारों' गिरिजा के साथ ही शूट किया गया था। लेकिन गिरिजा के फिल्म छोड़ने के बाद इस गाने को फिर आयशा जुल्का के साथ शूट नहीं किया गया। और मेकर्स ने इस गाने को गिरिजा के साथ ही फिल्म में रखा।

विज्ञापन
Before Ayesha Jhulka, this actress had shot as the female lead for 'Jo Jeeta Wohi Sikandar'
जो जीता वही सिकंदर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म में आमिर खान और आयशा जुल्का मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म का गाना पहला नशा आज भी लोगों को अपना दीवाना बनाता है। जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तब सिर्फ मुंबई में ही अपना कमाल कर पाई थी लेकिन देश के दूसरे हिस्सों में इस फिल्म का जादू नहीं चल पाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed