फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiya 2: भूल भुलैया 2 से पहले अनीस बज्मी बना चुके हैं ये सुपरहिट कॉमेडी फिल्में, देखें लिस्ट

Fri, 13 May 2022 11:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 13 May 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Before Bhool Bhulaiyaa 2 Watch These Anees Bazmee Super Hit Comedy Movies From No Entry To Welcome
अनीस बज्मी - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मौजूदा समय में अगर किसी को कंप्लीट राइटर कहा जाए तो वह अनीस बज्मी हैं। किसी भी फिल्म को हिट कराने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती हैं यह बात वह बखूबी जानते हैं। लेखक के साथ ही वह एक सफल डायरेक्टर भी हैं अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में बनाई है। अब अनीस जल्द ही अपनी नई फिल्म भूल भुलैया 2 लेकर आ रहे हैं। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म हैं जिसमें कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। आइए जानते हैं कि भूल भुलैया से पहले उन्होंने कौन सी हिट कॉमेडी फिल्में बनाई हैं जिन्हें लोग आज भी देखना पसंद करते हैं।

Before Bhool Bhulaiyaa 2 Watch These Anees Bazmee Super Hit Comedy Movies From No Entry To Welcome
नो एंट्री फिल्म का पोस्टर
नो एंट्री

साल 2005 में रिलीज हुई यह फिल्म आज भी देखो तो बिलुकल फ्रेश लगती है। यह एक शानदार कॉमेडी फिल्म थी जिसमें अनिल कपूर, सलमान खान और फरदीन खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। रिलीज के बाद इस फिल्म ने धमाल मचा दिया था। आज भी यह फिल्म जब टीवी पर आती है तो लोग जरूर देखना पसंद करते हैं।


 
Before Bhool Bhulaiyaa 2 Watch These Anees Bazmee Super Hit Comedy Movies From No Entry To Welcome
फिल्म वेलकम - फोटो : सोशल मीडिया
वेलकम

अनीस बज्मी की शानदार फिल्मों की लिस्ट में वेलकम भी शामिल है। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। वेलकम में अक्षय कुमार नाना पाटेकर,अनिल कपूर, फिरोज खान और परेश रावल जैसे दिग्गज अभिनेता नजर आए थे। इस फिल्म काे दर्शकों का खूब प्यार मिला, साथ ही यह बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Before Bhool Bhulaiyaa 2 Watch These Anees Bazmee Super Hit Comedy Movies From No Entry To Welcome
अश्रय कुमार फिल्म सिंह इज किंग - फोटो : सोशल मीडिया
सिंह इज किंग

अक्षय कुमार और अनीस बज्मी वेलकम के बाद फिल्म सिंह इज किंग में दोबारा साथ आए और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड बना डाले। यह फिल्म अक्षय के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने भारत के साथ विदेशों में भी अच्छी कमाई की थी। अक्षय और कटरीना की जोड़ी को इस फिल्म में काफी पसंद किया गया था।

विज्ञापन
Before Bhool Bhulaiyaa 2 Watch These Anees Bazmee Super Hit Comedy Movies From No Entry To Welcome
रेडी - फोटो : Social Media
रेडी

फिल्म रेडी सलमान खान के करियर के ग्राफ को ऊपर बढ़ाने वाली फिल्मों में से एक है। नो एंट्री के बाद सलमान और अनीस ने लंबे समय बाद साथ काम किया था। रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस सुपरहिट साबित हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 130 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। रेडी में सलमान की एक्टिंग के साथ अनीस के निर्देशन की खूब तारीफ हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed