{"_id":"62f24f6821187a4426091208","slug":"before-independence-day-farmani-naaz-new-song-har-ghar-tiranga-release-watch-video-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Farmani Naaz: 15 अगस्त से पहले फरमानी नाज का फैंस के लिए तोहफा, 'हर घर तिरंगा' के जरिए दिया खास संदेश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Farmani Naaz: 15 अगस्त से पहले फरमानी नाज का फैंस के लिए तोहफा, 'हर घर तिरंगा' के जरिए दिया खास संदेश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 09 Aug 2022 05:43 PM IST
सार
विज्ञापन
1 of 4
फरमानी नाज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर-हर शंभू गाने को लेकर चर्चा में आईं फरमानी नाज को इन दिनों लगभग हर कोई जानने लगा है। फरमानी के इस गाने को काफी अच्छे व्यूज भी मिले हैं। हाल ही में फरमानी नाज हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ गई हैं और उन्होंने अपना नया गाना रिलीज कर दिया है, जिसमें वह सभी से हर घर में तिरंगा लहराने की अपील कर रही हैं। बता दें कि इस गाने का नाम है 'हर घर तिरंगा' और 15 अगस्त से पहले आया ये गाना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।
2 of 4
फरमानी नाज
- फोटो : सोशल मीडिया
फरमानी के बाकी गानों की तरह ये गाना भी फैंस के बीच धूम मचा रहा है। बता दें कि इस गाने को फरमानी नाज और फरमान नाज ने गाया है। गाने के बोल हैं तिरंगा प्यारा, तिरंगा प्यारा, ये देश हमारा है जान से प्यारा। इस गाने में ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को दिखाया गया है। इसके साथ-साथ फरमानी ने गाने के माध्यम से हिंदू और मुस्लिम एकता को लेकर भी बड़ा संदेश दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं वह हर घर में तिरंगा लगाने की भी बात कर रही हैं।
3 of 4
फरमानी नाज
- फोटो : सोशल मीडिया
फरमानी नाज ने इस गाने के माध्यम से देश को नशामुक्त करने और स्वच्छ रखने की भी अपील की है। ये गाना देशभक्ति से सराबोर है। फरमानी का ये गाना और उनका संदेश इसलिए भी खास है, क्योंकि पिछले दिनों जब उन्होंने हर-हर शंभू गाया था, उसके बाद खूब बवाल हुआ था। मुस्लिम कट्टरपंथियों ने फरमानी के धमकी तक दे डाली थी। इसके बाद भी फरमानी डरी नहीं और उन्होंने भगवान कृष्ण पर गाना लाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फरमानी नाज
- फोटो : सोशल मीडिया
हर घर तिरंगा गाने में फरमानी अपनी पूरी टीम के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने सफेद रंग का सूट पहना है, हाथ में तिरंगा झंडा है और सिर पर तिरंगा पगड़ी है। गाने में उनके सभी साथी तिरंगा लहराते नजर आ रहे हैं। लोग भी उनके इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि गाने का कोई धर्म नहीं होता है। बता दें कि फरमानी नाज हर-हर शंभू गाने से रातों-रात मशहूर हो गई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।