फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: एटली से पहले इन साउथ निर्देशकों ने बॉलीवुड में मचाया गदर, लिस्ट के नाम कर देंगे हैरान

Wed, 13 Sep 2023 11:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 13 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Before Jawan Director Atlee These South Director gave many hits in Bollywood Priyadarshan to Ram Gopal varma
साउथ निर्देशक - फोटो : अमर उजाला

शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। देश के साथ विदेश में भी इस फिल्म को लेकर जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसका निर्देशन मशहूर तमिल निर्देशक एटली ने किया है। लोगों को उनका मास सिनेमा काफी पसंद आ रहा है। इससे पहले कई दक्षिण भारतीय निर्देशक बॉलीवुड में अपने फिल्मों के जरिए धमाल मचा चुके हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं...


The Marvels-Tiger 3: दिवाली पर दर्शकों को मिलेगा बंपर गिफ्ट, बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों के बीच होगा महामुकाबला

Before Jawan Director Atlee These South Director gave many hits in Bollywood Priyadarshan to Ram Gopal varma
प्रियदर्शन - फोटो : twitter@priyadarshandir
प्रियदर्शन

प्रियदर्शन साउथ के मशहूर निर्देशकों में से एक हैं। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। दक्षिण भारत के साथ बॉलीवुड में भी वह काफी ज्यादा मशहूर हैं। हंगामा, हेरा फेरी और भूल भुलैया जैसी फिल्मों से उन्हें हिंदी पट्टी में भी खूब लोकप्रियता हासिल हुई।

Before Jawan Director Atlee These South Director gave many hits in Bollywood Priyadarshan to Ram Gopal varma
रामगोपाल वर्मा
रामगोपाल वर्मा

रामगोपाल वर्मा साउथ और हिंदी फिल्मों के जाने-माने निर्देशक हैं। रामू ने सबसे पहले है शिवा बनाई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म से वह हिंदी भाषी राज्यों में भी लोकप्रिय हो गए थे। इसके बाद उन्होंने रंगीला, सरकार और कंपनी, सत्या जैसी बहुत सी हिट फिल्में बनाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Before Jawan Director Atlee These South Director gave many hits in Bollywood Priyadarshan to Ram Gopal varma
एआर मुरुगदास - फोटो : सोशल मीडिया
एआर मुरुगदास

एआर मुरुगदास साउथ फिल्मों का जाना पहचाना नाम हैं। अपने करियर में उन्होंने कई बड़े साउथ एक्टर्स के साथ काम किया है। निर्देशक ने फिल्म गजनी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार के साथ हॉलीडे जैसी हिट फिल्म भी बनाई थी।

विज्ञापन
Before Jawan Director Atlee These South Director gave many hits in Bollywood Priyadarshan to Ram Gopal varma
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया
संदीप रेड्डी वांगा

संदीप रेड्डी वांगा बॉलीवुड में काफी मशहूर है। उनकी फिल्म कबीर सिंह ने  टिकट खिड़की पर जबर्दस्त कमाई की थी। यह उनकी पहली हिंदी फिल्म थी। संदीप की अगली फिल्म जल्दी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का नाम एनिमल है, जिसमें रणबीर कपूर और रश्मिका मंदांना लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
Somy Ali: संगीता बिजलानी संग क्यों टूट गई थी सलमान खान की शादी, सोमी अली के वायरल वीडियो ने फिर मचाई खलबली

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed