{"_id":"60921f78f7d7a96da928cc53","slug":"before-kangana-ranaut-these-bollywood-celebs-twitter-s-account-got-suspended","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Twitter: कंगना से पहले इन बड़बोलों का अकाउंट भी हो चुका है सस्पेंड, एक ने तो दी थी सुसाइड की धमकी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Twitter: कंगना से पहले इन बड़बोलों का अकाउंट भी हो चुका है सस्पेंड, एक ने तो दी थी सुसाइड की धमकी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 05 May 2021 10:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
इन सितारों का भी ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' कंगना रणौत का टि्वटर अकाउंट हाल ही में स्थाई रूप से सस्पेंड कर दिया गया है। अभिनेत्री ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। साथ ही केंद्र सरकार से बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की थी जिसके बाद उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। आपको बता दें कि सिर्फ कंगना ही नहीं बल्कि इनसे पहले कई और सितारों का भी ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया जा चुका है। आइए बताते हैं आपको उन्हीं सितारों के बारे में...
Trending Videos
2 of 6
अभिजीत भट्टाचार्य
मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य सोशल मीडिया पर अपनी राय खुलकर सामने रखते हैं और खूब सुर्खियां बटोरते हैं। अभिजीत ने साल 2017 में जेएनयू छात्रसंघ की नेता शेहला राशिद पर विवादित टिप्पणी की थी जिसके बाद उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो गया था। बाद में उन्होंने एक नया अकाउंट बनाया था लेकिन उसे भी सस्पेंड कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
रंगोली चंदेल
कंगना रणौत से पहले उनकी बहन रंगोली चंदेल का भी अकाउंट सस्पेंड किया जा चुका है। रंगोली ने अपने एक ट्वीट में लिखा था कि मुस्लिम और सेक्युलर मीडिया को गोली मार देनी चाहिए, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इस हिंसक ट्वीट के चलते ट्विटर ने रंगोली का अकाउंट तुरंत सस्पेंड कर दिया था।
4 of 6
हिंदुस्तानी भाऊ, एकता कपूर
बिग बॉस सीजन 13 में नजर आ चुके विकास फाटक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं लेकिन सिस्टम के खिलाफ बोलना उन्हें भी एक बार भारी पड़ गया था। विकास ने एकता कपूर की एक सीरीज में दिखाए गए आपत्तिजनक कंटेंट पर वीडियो शेयर किया था। वीडियो के दौरान उन्होंने कह दिया था कि सिस्टम जाए साइड में। बस फिर क्या था इसके बाद कई सितारों ने आपत्ति जताते हुए उनके अकाउंट को रिपोर्ट किया था और बाद में उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
पायल रोहतगी
अभिनेत्री पायल रोहतगी का ट्विटर अकाउंट एक दो नहीं बल्कि कई बार सस्पेंड किया जा चुका है। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू और उनके परिवार पर काफी आपत्तिजनक कमेंट किए थे जिसके बाद उनका अकाउंट सस्पेंड हुआ था। इतना ही नहीं इसके चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।