सब्सक्राइब करें

इन स्टार्स की हुई अचानक मौत तो इन सेलेब्स ने पूरी की अधूरी फिल्में, दिव्या भारती की वजह से ये हीरोइन हुई फेमस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 05 May 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra To Paresh Rawal These Bollywood Stars Who Replaced Dead Actors In This Films
दिव्या भारती गुरुदत्त और श्रीदेवी

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सितारे हुए हैं और कुछ ऐसे भी स्टार्स थे, जिनका दुनिया से अचानक जाने का दुख आज भी है। फिर चाहे वो दिव्या भारती हो, श्रीदेवी हो या ओमपुरी। लोगों के जेहन में आज भी इन सितारों की यादें, बातें और फिल्में तरोताजा है। आज हम ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया। इनके जाने के बाद इनकी अधूरी फिल्में किसी और अभिनेता या अभिनेत्री को पूरी करनी पड़ी थी। तो चलिए जानते हैं कि ऐसे कौन से सितारे थे जिनका अचानक निधन हो गया और उन सेलेब्स के बारे में भी जिन्होंने उनकी जगह फिल्मों में काम किया।

Trending Videos
Dharmendra To Paresh Rawal These Bollywood Stars Who Replaced Dead Actors In This Films
धर्मेंद्र और गुरुदत्त

गुरुदत्त

गुजरे जमाने के अभिनेता गुरुदत्त ना सिर्फ एक उम्दा एक्टर थे बल्कि निर्देशक, निर्माता और कोरियोग्राफर भी थे। गुरुदत्त की मौत साल 1964 में 39 साल की उम्र में हो गई थी। कहा जाता है कि गुरुदत्त ने नींद की गोलियां ज्यादा खा ली थीं और इससे उनकी मौत हो गई थी। खैर, कारण कुछ भी रहा हो लेकिन अचानक गुरुदत्त के जाने से लोग हैरान रह गए थे। उसी दौरान निर्देशक शाहिद लतीफ फिल्म 'बहारें फिर भी आएंगी' बना रहे थे और इसमें गुरुदत्त को कास्ट किया गया था। लेकिन उनकी मौत के बाद फिल्म में उनकी जगह अभिनेता धर्मेंद्र ने काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra To Paresh Rawal These Bollywood Stars Who Replaced Dead Actors In This Films
श्रीदेवी और दिव्या भारती

दिव्या भारती

अभिनेत्री दिव्या भारती को कौन ही भूल सकता है। खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय के लिए मशहूर एक्ट्रेस दिव्या भारती की मौत बंगले की छत से गिरकर हो गई थी। दिव्या भारती की मौत आजतक एक रहस्य बनी हुई है और आज भी इसका खुलासा नहीं हुआ कि ये हादसा था या हत्या। दिव्या भारती की अचानक मौत से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था और उस वक्त अभिनेत्री कुछ फिल्मों में काम कर रही थी। साल 1994 में आई फिल्म 'लाडला' में रवीना टंडन और दिव्या भारती साथ में शूटिंग कर रही थीं। दिव्या फिल्म की 80 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर चुकी थीं और उनके जाने के बाद फिल्म में श्रीदेवी को कास्ट किया गया। यह फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी।  

Dharmendra To Paresh Rawal These Bollywood Stars Who Replaced Dead Actors In This Films
रंभा और दिव्या भारती - फोटो : Instagram

दिव्या भारती

दिव्या भारती ने सिर्फ हिंदी सिनेमा में ही नहीं बल्कि साउथ इंडस्ट्री में भी अपनी अलग पहचान बना रखी थी। दिव्या भारती सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में से एक थीं। उस दौरान वो तेलुगु फिल्म 'थोली मुध्धु' में काम कर रही थी। उनके जाने के बाद इस फिल्म में एक्ट्रेस रंभा को कास्ट कर लिया गया था।

विज्ञापन
Dharmendra To Paresh Rawal These Bollywood Stars Who Replaced Dead Actors In This Films
ऋषि कपूर और ओम पुरी

ओम पुरी

इस कड़ी में अभिनेता ओम पुरी का नाम भी शामिल है। साल 2017 में दिल का दौरा पड़ने से ओम पुरी का निधन हो गया था। ओम पुरी की अचानक मौत से लोग दंग रह गए थे। इस दौरान अभिनेता फिल्म 'अनाम' की शूटिंग कर रहे थे। उनके अचानक जाने के बाद फिल्म में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को साइन कर लिया गया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed