सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: ट्विटर ने कंगना रणौत का अकाउंट किया सस्पेंड और दीपिका पादुकोण हुईं कोरोना संक्रमित

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 05 May 2021 07:22 AM IST
विज्ञापन
Twitter Has Suspended Kangana Ranaut's Account For Violating Rules And Deepika Padukone Tests Positive For Covid-19
कंगना रणौत और दीपिका पादुकोण

अपने बयानों और विवादों की वजह से चर्चा में रहने वालीं कंगना रणौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। उनपर ट्विटर के नियमों का पालन न करने का आरोप है। बता दें कंगना पिछले तीन दिनों से अपने विवादित ट्वीट्स की वजह से चर्चा में है। बीते रोज ऑक्सीजन पर किए गए ट्वीट की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था।



ट्विटर: कंगना रणौत का अकाउंट सस्पेंड, बंगाल हिंसा को लेकर किया था विवादित ट्वीट

Trending Videos
Twitter Has Suspended Kangana Ranaut's Account For Violating Rules And Deepika Padukone Tests Positive For Covid-19
दीपिका पादुकोण

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। इस वक्त एक्ट्रेस परिवार के साथ बंगलूरू में हैं। इससे पहले खबर आई थी कि उनके पिता प्रकाश पादुकोण, मां उजाला पादुकोण और बहन अनीषा पादुकोण कोरोना पॉजिटिव हैं।

कोरोना संक्रमण: पिता के बाद दीपिका पादुकोण भी हुईं पॉजिटिव, परिवार के साथ बेंगलूरू में हैं एक्ट्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
Twitter Has Suspended Kangana Ranaut's Account For Violating Rules And Deepika Padukone Tests Positive For Covid-19
जतिन तंबोली और निक्की तंबोली परिवार के साथ

'बिग बॉस' सीजन 14 की टॉप चार फाइनलिस्ट में से एक रहीं निक्की तंबोली के भाई जतिन तंबोली का कोरोना से निधन हो गया है। निक्की तंबोली ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से दी है। उन्होंने अपने भाई जतिन की एक तस्वीर साझा की है और बताया कि उनके भाई का निधन हो गया है। बता दें कि जतिन कुछ दिन पहले ही कोरोना संक्रमित पाए गए थे और अस्पताल में भर्ती थे। 

दुखद: निक्की तंबोली के भाई का कोरोना से निधन, दो दिन पहले ही अच्छी सेहत के लिए रखी थी पूजा

Twitter Has Suspended Kangana Ranaut's Account For Violating Rules And Deepika Padukone Tests Positive For Covid-19
सोनू सूद

भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तेजी से पैर पसार चुके खतरनाक संक्रमण की वजह से स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लोग अस्पताल, बेड, ऑक्सीजन और आईसीयू के लिए परेशान हैं। राष्ट्रीय संकट की इस घड़ी में कई लोग अपने-अपने तरीके से मदद कर रहे हैं। अभिनेता सोनू सूद कोरोना मरीजों और पीड़ितों की सहायता में लगातार एक साल से लगे हुए हैं। लगातार सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक मदद पहुंचाने वाले सोनू ने अब दिल्ली के हेल्थ सिस्टम की हालत बताई है।

दिल्ली की खराब हालत: सोनू सूद ने बताई स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई, बोले- मदद मांगने वाले 70% यहीं से हैं

विज्ञापन
Twitter Has Suspended Kangana Ranaut's Account For Violating Rules And Deepika Padukone Tests Positive For Covid-19
विभा भगत

हाल ही में 'ससुराल सिमर का 2' धारावाहिक शुरू हुआ है और तभी से लगातार चर्चा में बना हुआ है। वहीं शो का हिस्सा अभिनेत्री विभा भगत भी इन दिनों खूब चर्चा में हैं। दरअसल, विभा ने अपने जीवन से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं जिन्हें सुनने के बाद दर्शकों के पैरों तले जमीन खिसक गई है। विभा ने बताया कि बीते दो साल उनकी जिंदगी काफी संघर्ष भरी रही है। यहां तक कि उन्हें दो वक्त के खाने का इंतजाम करने में भी कठिनाई होती थी।

कोरोना काल में दो वक्त की रोटी की मोहताज हुई ये एक्ट्रेस, पिता की मौत के बाद आया आर्थिक संकट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed