{"_id":"6091131587cc2d326536c9bd","slug":"gulshan-kumar-shot-dead-as-he-came-out-of-shiva-temple-in-mumbai-underworld-gangster-dawood-ibrahim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुलशन कुमार: 'बहुत पूजा कर ली, अब ऊपर जाकर करना', कैसेट किंग पर बंदूक तानकर बोला था हत्यारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गुलशन कुमार: 'बहुत पूजा कर ली, अब ऊपर जाकर करना', कैसेट किंग पर बंदूक तानकर बोला था हत्यारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 05 May 2021 07:20 AM IST
भगवान शिव के बड़े भक्त माने जाने वाले टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की पांच मई को जन्मतिथि है। उनका पूरा नाम गुलशन कुमार दुआ था। गुलशन कुमार का नाम फिल्मी दुनिया की उन हस्तियों में शुमार हैं जिन्होंने काफी कम समय में ही शोहरत की उन बुलंदियों को हासिल कर लिया था, जहां पहुंचना हर किसी का सपना होता है। संघर्षपूर्ण जीवन बिताने के बाद अपने संगीत और उसके प्रति लगन से उन्होंने एक खास मुकाम हासिल किया। आज उनकी जन्मतिथि पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ किस्से...
Trending Videos
2 of 10
गुलशन कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
गुलशन पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। गुलशन कुमार शुरुआती समय में अपने पिता चंद्र भान दुआ के साथ दिल्ली की दरियागंज मार्केट में जूस की दुकान चलाते थे। इसके बाद ये काम छोड़ उन्होंने दिल्ली में ही कैसेट्स की दुकान खोली जहां वो सस्ते में गानों की कैसेट्स बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
गुलशन कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद तो गुलशन ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में 'टी सीरीज' नाम से म्यूजिक कंपनी खोली। धीरे-धीरे वह भक्ति गीत और भजन गाने के चलते लोगों में जगह बना बैठे।गुलशन कुमार की कंपनी ने करीब 10 सालों में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धाक जमा ली। गुलशन ने बढ़ते व्यापार को देख आर्थिक और फिल्मी नगरी मुंबई में कदम रखना मुनासिब समझा।
4 of 10
गुलशन कुमार
- फोटो : गुलशन कुमार
इसके साथ ही गुलशन कुमार ने कई सारे गायकों को लॉन्च भी किया जिसमें सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल, कुमार सानू जैसे नाम शामिल हैं। यहां तक कि गुलशन कुमार ने अपने भाई कृष्णन कुमार दुआ को बॉलीवुड में एंट्री दिलाई हालांकि वह जगह बनाने में फेल हो गए।
विज्ञापन
5 of 10
गुलशन कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
कम ही समय में गुलशन कुमार ने अपने लिए ऐसी सफलता अर्जित कर ली थी कि वो कुछ लोगों की आंखों में खटकने लगी और शायद इसी वजह से उन्हें बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। लोगों को शायद ये रास नहीं आया कि एक छोटी सी म्यूजिक कंपनी से शुरुआत करने वाला शख्स कैसे म्यूजिक जगत में तहलका मचा सकता है?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।