सब्सक्राइब करें

पुण्यतिथि: जब नौशाद अली को शादी के लिए बनना पड़ा दर्जी, घरवाले भी थे अनजान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 05 May 2021 07:17 AM IST
विज्ञापन
naushad death anniversary when naushad became tailor for marriage, here lesser known facts about musician
नौशाद अली - फोटो : social media

नौशाद, हिंदी सिनेमा के ऐसे जगमगाते सितारे हैं जो अपने संगीत से आज भी दिलों को मुनव्वर करते हैं। हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार रह चुके नौशाद अली की आज पुण्यतिथि है। नौशाद अली का जन्म 25 दिसंबर, 1919 को हुआ। नौशाद की 5 मई 2006 में मृत्यु हो गई थी। उन्होंने केवल 67 फिल्मों में अपनी संगीत दिया था पर फिर भी वे आज भी याद किए जाते हैं। 

Trending Videos
naushad death anniversary when naushad became tailor for marriage, here lesser known facts about musician
नौशाद अली - फोटो : self

नौशाद अली को बचपन से ही संगीत में रुचि थी। बचपन के दिनों में ही नौशाद क्लब में जाकर साइलेंट फिल्म देखा करते थे।  इसके साथ ही नोट्स तैयार किया करते थे। इतना ही नहीं नौशाद अली बचपन में एक म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स की दुकान पर सिर्फ इसलिए काम करते थे ताकि उन्हें हारमोनियम बजाने का मौका मिले।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
naushad death anniversary when naushad became tailor for marriage, here lesser known facts about musician
नौशाद अली- रफी - फोटो : social media

1940 में आई फिल्म 'प्रेम नगर' में नौशाद अली ने पहली बार गानों को कंपोज किया था। नौशाद अली की शादी होने तक भी उनके घर वालों को नहीं पता था कि वो संगीतकार हैं। जब नौशाद की शादी हुई थी, उस वक्त शादी में उनके ही कंपोज किए गए एक गाने की धुन बजाई जा रही थी लेकिन नौशाद तब भी नहीं बता पाए कि ये गाना उन्होंने ही कंपोज किया है। 

naushad death anniversary when naushad became tailor for marriage, here lesser known facts about musician
नौशाद अली

जबकि नौशाद के ससुराल वालों को बताया गया कि वह पेशे से एक टेलर का काम करते हैं।  दरअसल, उस दौर में संगीत से जुड़े काम को अच्छा नहीं माना जाता था। हिंदी सिनेमा की अद्भुत फिल्म ‘पाकीजा’ के संगीत में भी नौशाद अली का योगदान था। दरअसल गुलाम मोहम्मद साहब के निधन के बाद नौशाद ने ही उस फिल्म का संगीत पूरा किया था।

विज्ञापन
naushad death anniversary when naushad became tailor for marriage, here lesser known facts about musician
नौशाद अली- लता मंगेशकर - फोटो : social media

1981 में नौशाद अली को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। नौशाद की 5 मई 2006 में मृत्यु हो गई थी। उन्होंने आखिरी बार साल 2005 में फिल्म 'ताज महल: एन एटरनल लव स्टोरी' के लिए गाना कंपोज किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed