{"_id":"5b29cd674f1c1b634d8b777f","slug":"before-miss-india-2018-finale-jacqueline-fernandez-her-miss-sri-lanka-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिस इंडिया 2018: फिनाले से पहले जैकलीन ने कंटेस्टेंट से कही ऐसी बात, 12 साल पुरानी यादें ताजा हो गईं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मिस इंडिया 2018: फिनाले से पहले जैकलीन ने कंटेस्टेंट से कही ऐसी बात, 12 साल पुरानी यादें ताजा हो गईं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 20 Jun 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की अनुकृति वास ने मिस इंडिया 2018 का खिताब अपने नाम कर लिया है। मिस इंडिया के फिनाले में जैकलीन फर्नांडीज, करीना कपूर और बॉबी देओल सहित कई बॉलीवुड तारे भी नजर आए। इन सभी स्टार ने मिस इंडिया वर्ल्ड 2018 में मौजूद सभी प्रतियोगियों को बेहद खास तरीके से प्रोत्साहित भी किया।
सभी प्रतियोगियों को प्रोत्साहित करने के लिए 'रेस 3' की एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने एकदम अलग तरीका अपनाया। जी हां मिस इंडिया वर्ल्ड 2018 का फिनाले शुरू होने से पहले उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टग्राम पर बेहद खास तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में जैकलीन फर्नांडीज एक ताज पहनी हुई नजर आईं। जिसे देखकर उनके फैंस भी हैरान रह गए हैं।
दरअसल मिस इंडिया वर्ल्ड 2018 का फिनाले शुरू होने से पहले जैकलीन फर्नांडीज उस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया जब उन्होंने मिस श्रीलंका का खिताब जीता था। गौरतलब है कि जैकलीन फर्नांडीज ने साल 2006 में मिस श्रीलंका का खिताब अपने नाम किया था। इसी साल उन्होंने इस यूनिवर्स में भी भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जैकलीन फर्नांडीज ने मिस श्रीलंका वाली अपनी तस्वीर शेयर करते हुए साल 2006 में की अपनी यादों को ताजा किया। साथ ही मिस इंडिया वर्ल्ड 2018 में मौजूद सभी प्रतियोगियों का प्रोत्साहन भी बढ़ाया।
A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on
विज्ञापन
आपको बता दें कि तमिलनाडु की अनुकृति वास को मिस इंडिया वर्ल्ड 2018 चुना गया है। 19 साल की अनुकृति 2018 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं हरियाणा की मीनाक्षी चौधरी फर्स्ट रनर अप रहीं। जबकि तीसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश की श्रेया राव रहीं।