फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार 'संजू' के पोस्टर में नजर आईं करिश्मा तन्ना, तस्वीर देखकर याद आएंगी 90s की माधुरी

Wed, 20 Jun 2018 09:11 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 20 Jun 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
New still from Sanju with Ranbir Kapoor Vicky Kaushal and Karishma Tanna
sanju
बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों फिल्म 'संजू' की खूब चर्चा हो रही है। संजू के ट्रेलर में रणबीर कपूर हूबहू संजय दत्त की तरह नजर आ रहे हैं। ट्रेलर को देख आप एक ही बात कहेंगे चलने, फिरने, लुक और बोलने तक रणबीर, संजय दत्त को घोलकर पी गए हैं।
New still from Sanju with Ranbir Kapoor Vicky Kaushal and Karishma Tanna
sanju
फिल्म में एक-एक सीन को वैसा ही दिखाने की कोशिश की गई है जैसा बाबा की जिंदगी में घटा है। अब तक आपने फिल्म के हर एक किरदार के बारे में जान ही लिया होगा। फिल्म में सभी के रोल से परदा गिराया जा चुका है लेकिन एक शख्स ऐसा है जिसके फिल्म में होने को लेकर अब भी कई सवाल हैं और ये शख्स कोई और नहीं बल्कि संजय दत्त की गर्लफ्रेंड माधुरी दीक्षित हैं।
New still from Sanju with Ranbir Kapoor Vicky Kaushal and Karishma Tanna
sanju poster

फिल्म में काम कर रहे ज्यादातर कलाकारों के किरदारों के बारे में खुलासा हो चुका है लेकिन अब तक यह साफ नहीं है कि करिश्मा तन्ना कौन सा किरदार निभा रही हैं। क्या वाकई करिश्मा माधुरी दीक्षित का किरदार निभा रही हैं? हाल ही में करिश्मा का लुक सामने आया है। करिश्मा के इस लुक पर उनका काला चश्मा काफी जंच रहा है। इस तस्वीर की खास बात यह है कि करिश्मा के साथ-साथ विक्की कौशल और रणबीर कपूर भी नजर आ रहे है।

Happy faces one frame!!! Watch out for more!!;) 🙏❤️ @hirani.rajkumar @vickykaushal09 #ranbirkapoor #karishmatanna #ktians #sanju #Repost @filmfare with @get_repost ・・・ #RanbirKapoor, @karishmaktanna and @vickykaushal09 in the latest still from #Sanju.

A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna) on

विज्ञापन
विज्ञापन
New still from Sanju with Ranbir Kapoor Vicky Kaushal and Karishma Tanna
sanju
पोस्टर देख के कयास यही लगाए जा रहे हैं कि करिश्मा तन्ना माधुरी दीक्षित का ही किरदार निभा रही हैं। एक इंटरव्यू में करिश्मा ने बताया था कि फिल्म में उनका किरदार काफी महत्वपूर्ण है और फिल्म में इसे एक सरप्राइज एलीमेंट की तरह रखा गया है। संजू में रणबीर कपूर से लेकर परेश रावल और मनीषा कोइराला जैसे बड़े स्टार अहम रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन
New still from Sanju with Ranbir Kapoor Vicky Kaushal and Karishma Tanna
sanju

‘संजू’ के ट्रेलर को भी आॅडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। खासतौर से रणबीर की एक्टिंग की काफी सराहना की गई है। फिल्म 29 जून को रिलीज हो रही है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed