शाहरुख खान की पठान सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। चार दिनों में इस फिल्म ने 221 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर बाहुबली 2 और केजीएफ 2 जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म में शाहरुख खान के एक्शन अवतार को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। पठान में सलमान खान ने भी कैमियो किया है, टाइगर का छोटा सा रोल पर जनता थिएटर्स ने जमकर सीटियां और तालियां बजा रही हैं। यशराज की इस फिल्म में काम करने के लिए सलमान ने एक भी रुपया चार्ज नहीं किया है। आज आपको हम इस रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं कि पठान से पहले सलमान ने किन फिल्मों में गेस्ट अपीरियंस के लिए फीस नहीं ली।
Salman Khan: बड़े दिलदार हैं भाईजान, पठान से पहले सलमान खान ने इन फिल्मों में किया मुफ्त में काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। फिल्म में चिरंजीवी एक्शन अवतार में नजर आए थे। सलमान खान ने भी इस फिल्म से साउथ में अपना डेब्यू किया था। फिल्म में वह कैमियो रोल में दिखे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गॉडफादर के लिए सलमान को एक बड़ी रकम ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने फीस लेने से इनकार कर दिया था। सलमान और चिरंजीवी काफी अच्छे दोस्त हैं, इस वजह से उन्होंने इस फिल्म में फ्री में ही काम किया था।
Tina Datta: बिग बॉस 16 से बेघर होने के बाद टीना ने शालीन पर साधा निशाना, कहा- ऐसे इंसान के साथ दोस्ती...
फिल्म जुड़वा सलमान खान की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। फिल्म के रीमेक जुड़वा 2 में वरुण धवन ने लीड रोल निभाया था। सलमान भी इस फिल्म में थोड़ी देर के लिए नजर आए थे। डेविड धवन से अच्छी दोस्ती होने की वजह से सलमान ने इस फिल्म के लिए फीस नहीं ली थी।
Filmy Wrap: शिल्पा-शमिता को कोर्ट से मिली राहत और मां को यादकर फूट-फूटकर रोईं राखी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
अजब प्रेम की गजब कहानी में रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था। फिल्म में सलमान खान भी कुछ मिनट के रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में काम करने के लिए सलमान ने एक रुपये भी चार्ज नहीं किया था।
Kapil Sharma: हुमा की शादी पर मनोज बाजपेयी ने किया कमेंट, एक्ट्रेस बोलीं- लड़के डोरे डालें तो...
फिल्म सावंरिया से रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। फिल्म में सलमान खान भी अहम रोल में नजर आए थे। भंसाली के साथ अच्छी दोस्ती की वजह से सलमान ने इस फिल्म में फ्री में ही काम किया था।
OTT This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते लगेगा थ्रिलर और सस्पेंस का तड़का, रिलीज होंगी ये शानदार फिल्में और वेब सीरीज