फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक विवाह ऐसा भी: प्रकाश राज के अलावा इन सितारों ने भी की थी अपनी ही पत्नी से दूसरी शादी, वजह है खास

Wed, 25 Aug 2021 03:59 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 25 Aug 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन
Prakash Raj Govinda aftab shivdasani bollywood actors also remarried to their spouse know the reason
प्रकाश राज, गोविंदा, आफताब शिवदसानी - फोटो : सोशल मीडिया

आप किसी से कितना प्रेम कर सकते हैं? इस सवाल का जवाब कुछ लोग शादी बताते हैं। कहते हैं कि जिसके बिना जीना नामुमकिन लगे उससे ही शादी करना का दिल करता है क्योंकि हमारे देश में शादी वो बंधन माना गया है जो दो दिलों और उनकी आत्मा को भी एक कर देता है। बॉलीवुड में भी शादियों की बहुत सी मिसालें मौजूद हैं जो बताती हैं कि प्यार सच्चा हो तो उससे दूर जाने की सोच ही नहीं सकते। ऐसे में जब इंडस्ट्री में कई बार टूटते रिश्तों की बीच ऐसी खबरें सामने आती हैं कि किसी सितारे ने शादी कर ली तो चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और वो मुस्कान और भी बड़ी हो जाती है जब पता चले कि सितारे ने अपनी ही पत्नी से दोबारा शादी कर ली।



इन सितारों ने भी अपनी पत्नी संग रचाई थी दूसरी शादी

हाल ही में ऐसी ही एक खूबसूरत घटना हुई जब साउथ और हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने अपनी पत्नी संग दोबारा शादी कर ली। प्रकाश राज ने अपनी पत्नी पोनी वर्मा से दोबारा शादी कर सबको हैरान कर दिया। हालांकि ऐसा करने वाले वो पहले अभिनेता नहीं है उनसे पहले भी कुछ सितारे अपनी ही पत्नी संग दूसरी शादी कर चुके हैं और वो वजह भी काफी दिलचस्प थी।

Prakash Raj Govinda aftab shivdasani bollywood actors also remarried to their spouse know the reason
प्रकाश राज, पोनी वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में प्रकाश राज ने अपनी पत्नी संग दोबारा शादी कर उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके साथ ही लोग ये जानने के लिए उत्सुक हो गए कि उन्होंने आखिर अपनी पत्नी संग दोबारा शादी क्यों कि? इसका जवाब भी उन्होंने खुद दे दिया। प्रकाश राज ने बताया कि उनका बेटा अपने माता पिता की शादी देखना चाहता था, ऐसे में उसकी ये इच्छा पूरी करने के लिए हमने दोबारा शादी कर ली।

Prakash Raj Govinda aftab shivdasani bollywood actors also remarried to their spouse know the reason
सुनीता गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में गोविंदा का नाम भी शामिल है। गोविंदा ने अपने करियर की शुरुआत में साल 1987 में सुनीता संग लव मैरिज की थी। हालांकि उन दिनों सितारों के शादीशुदा होने की खबर सबसे सामने आना सही नहीं माना जाता था क्योंकि इससे उनका काम पर असर पड़ता था। ऐसे में उन्होंने चार साल तक अपनी शादी छिपा कर रखी थी। इसके बाद साल 2015 में उन्होंने फिर सुनीता से शादी की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी मां न्यूरोलॉजी में विश्वास रखती थी और वो चाहती थीं कि गोविंदा 49 की उम्र में शादी करें इसलिए उन्होंने ऐसा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prakash Raj Govinda aftab shivdasani bollywood actors also remarried to their spouse know the reason
अनु कपूर, अनुपमा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा और प्रकाश राज के अलावा अनु कपूर ने भी अपनी पत्नी संग दोबारा शादी की थी। अनु कपूर की निजी जिंदगी में काफी उथल पुथल रही। उन्होंने साल 1992 में अनुपमा पटेल से शादी की थी लेकिन एक साल बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद अनु कपूर की जिंदगी में अरुणिता आ गईं और उन्होंने साल 1995 में उनसे शादी कर ली। दोनों की एक बेटी भी हुई लेकिन कुछ साल बाद अनु अपनी पहली पत्नी के संपर्क में आ गए जिसके बाद उनकी दूसरी पत्नी ने उन्हें तलाक दे दिया। इसके बाद अनु कपूर ने अपनी पहली पत्नी से फिर साल 2008 में शादी रचाई और तीन बच्चों के साथ आज वो बेहद खुश हैं।

विज्ञापन
Prakash Raj Govinda aftab shivdasani bollywood actors also remarried to their spouse know the reason
आफताब शिवदसानी, निन दुसांज - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा आफताब शिवदसानी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उनका फिल्मी करियर बेशक फ्लॉप रहा हो लेकिन आफताब पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। आफताब ने 38 की उम्र में पत्नी निन दुसांज से ही दोबारा शादी की थी। आफताब और निन की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। वैसे तो आफताब और निन दुसांज ने साल 2014 में शादी की थी लेकिन आफताब ने अपनी ही पत्नी से दूसरी बार साल 2017 में शादी रचाई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed