{"_id":"612603458ebc3e79e10e9861","slug":"ma-anand-sheela-s-advice-for-alia-bhatt-and-priyanka-chopra-for-her-rumoured-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां आनंद शीला: 39 महीने जेल काटने वाली ओशो की शिष्या ने प्रियंका- आलिया को दी सलाह, जीवनी पर बन रही फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मां आनंद शीला: 39 महीने जेल काटने वाली ओशो की शिष्या ने प्रियंका- आलिया को दी सलाह, जीवनी पर बन रही फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सर्चिंग फॉर शीला
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ओशो को भगवान मानने और उनकी हत्या के षडयंत्र में दोषी पाये जाने पर 39 महीने जेल में रहने वाली मां आनंद शीला ने प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट को सलाह दी है। दरअसल, बताया जा रहा है कि मां आनंद शीला की दो बायोपिक्स बन रही हैं। ऐसी अपुष्ट खबरें हैं कि इनमें से एक में मां आनंद शीला का किरदार प्रियंका चोपड़ा और दूसरे में आलिया भट्ट निभाएंगी। यह भी कहा जा रहा है कि मां आनंद शीला उर्फ शीला बिर्नस्टील की जीवनी पर एक फिल्म बन रही है और दूसरा शो। फिल्म में उनका किरदार प्रियंका चोपड़ा निभाएंगी और शो में आलिया भट्ट पर्दे पर मां आनंद शीला बनेंगी।
मां आनंद शीला के नाम से लोकप्रिय हुईं शीला बिर्नस्टील ने हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा, अपने ऊपर बायोपिक्स बनने वाली खबरों पर मैं कभी-कभी हंसती हूं। अगर बायोपिक बनती है, तो आलिया और प्रियंका को मेरे चरित्र में गहरी खोज करनी होगी। उन्हें घोटालों से दूर रहकर गहरे से मेरे चरित्र को खोजना होगा। मुझे नहीं पता कि वे क्या ये कर सकते हैं?
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram/PriyankaChopra
आपको बता दें कि कुछ समय पहले माँ आनंद शीला ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को उनके जीवन को बड़े पर्दे पर अवैध रूप से लाने की कोशिश करने के लिए कानूनी नोटिस भी भेजा था। शीला का कहना था कि मैंने प्रियंका से कहा कि मैं उसे फिल्म करने की अनुमति नहीं देती हूं। क्योंकि मैंने उसे नहीं चुना है...।
3 of 5
सर्चिंग फॉर शीला
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उनका कहना था, हम स्विट्जरलैंड में बहुत ही सरलता से कानूनी नोटिस भेजते हैं। मैंने प्रियंका को एक ईमेल भेजा जो वहां कानूनी रूप से स्वीकार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सर्चिंग फॉर शीला
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मां आनंद शीला ने कहा था कि वह प्रियंका चोपड़ा से अधिक आलिया भट्ट को पसंद करती है। उन्होंने कहा था, मैंने एक फिल्म देखी जो मेरी बहन देख रही थी। इस फिल्म को देखते हुए मैंने सोचा कि जब मैं छोटी थी तो एकदम आलिया की तरह दिखती थी। मैंने अपनी बहन से भी पूछा कि जब मैं छोटी थी तो क्या आलिया की तरह दिखती थी। उसने भी 'हां' कहा।
विज्ञापन
5 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : Instagram
शीला ने आलिया के बारे में कहा, मुझे लगता है कि उसमें वह साहस है जो मेरे में था।यह ऐसा साहस है, जो कॉस्मेटिक नहीं है, बल्कि यह वास्तविक है। बता दें कि मां आनंद शीला ओशो की मुख्य सहायक थीं। वह उनकी सबसे करीबी शिष्या थी जो कि अमेरिका के ऑरेगन स्थित रजनीशपुरम आश्रम को संचालित करती थी। बाद में उन्हें ओशो की हत्या के षडयंत्र रचने के लिए 20 साल की सजा हुई जिसमें उन्होंने सिर्फ 39 महीने ही जेल में काटे। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई डॉक्यूमेंट्री वाइल्ड वाइल्ड कंट्री के जरिए शीला ने एक बार फिर से सबसा ध्यान खींचा। इस फिल्म में ओशो के जीवन में मां आनंद शीला की भूमिका को दिखाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।