{"_id":"5aa63fda4f1c1bc1758b5005","slug":"before-raid-release-ajay-devgan-says-he-does-work-on-his-conditions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में अपनी शर्तों पर काम करता है ये एक्टर, अब कालाधन रखने वालों पर मारेगा 'रेड'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में अपनी शर्तों पर काम करता है ये एक्टर, अब कालाधन रखने वालों पर मारेगा 'रेड'
Mon, 12 Mar 2018 03:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Mar 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदार से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर अजय देवगन ने अपने काम को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अजय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेड' की वजह से चर्चा में भी है। 'रेड' रिलीज होने से पहले उन्होंने बताया कि वह बॉलीवुड में कैसे काम करते हैं।
2 of 4
अजय ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि बॉलीवुड में अब तक काम करके वह काफी खुश और संतुष्ट हैं। वह कहते हैं कि अब तक उन्होंने जो भी काम किया अपनी शर्तों पर किया है। उन्होंने कहा कि 'मैं जो कुछ भी करता हूं अपनी शर्तों पर करता हूं और यही मैं चाहता हूं।'
3 of 4
अजय ने साल 1991 में आई अपने फिल्म 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'दिलवाले', 'कंपनी', 'वंस अपोन टाइन ईन मुंबई', 'ओमकारा', 'गोलमाल' और 'सिंघम' जैसी शानदार फिल्मों में अपने किरदार से दर्शकों को हंसाया और गंभीर भी किया है। आज अजय बॉलीवुड के बड़े स्टार में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बात करें उनकी अपकमिंग फिल्म 'रेड' की तो इस फिल्म में अजय ने एक इनकम टैक्स ऑफिसर का किरदार निभाया है। यह मनी लॉन्ड्रिंग पर आधारित फिल्म है। अजय ने बताया कि 'रेड' फिल्म आयकर विभाग और उसके ऑफिसर कैसे काम करते हैं, आम दर्शकों के बताने में सहायक होगी। इस फिल्म में अजय के साथ इलियाना डीक्रूज भी नजर आएंगी और यह 16 मार्च को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।