फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Remakes: साउथ की इन रीमेक फिल्मों ने की छप्परफाड़ कमाई, क्या बेबी जॉन दिखा पाएगी कमाल?

Sat, 09 Nov 2024 01:08 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 09 Nov 2024 01:08 AM IST
सार

साउथ की कई रीमेक फिल्में हिंदी दर्शकों पर अपना जादू चला चुकी हैं। ऐसे में क्या वरुण धवन की बेबी जॉन लोगों के दिलों को जीत पाएगी या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा।

विज्ञापन
Before release of baby john these are South Superhit Remake Movies Bodyguard Drishyam 2 Rowdy Rathore Ghajini
बेबी जॉन - फोटो : यूट्यूब

वरुण धवन की बेबी जॉन की चर्चा फिल्म के एलान के समय से ही हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी और  जैकी श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं। कलीस के निर्देशन में बनी इस फिल्म के टीजर को हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसे देखकर लोगों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। यह फिल्म एटली की ब्लॉकबस्टर फिल्म थेरी की हिंदी रीमेक है। मूल फिल्म में विजय ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म पर लगातार हो रही बात के बीच आज हम आपको साउथ की उन रीमेक फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टिकट खिड़की पर सुपरहिट रहीं।

Before release of baby john these are South Superhit Remake Movies Bodyguard Drishyam 2 Rowdy Rathore Ghajini
गजनी - फोटो : सोशल मीडिया
गजनी

इस सूची में पहले नंबर पर फिल्म गजनी है। साल 2008 में आई इस फिल्म में आमिर खान और असिन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह इसी नाम से बनी तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक थी, इसके बावजूद फिल्म ने टिकट खिड़की पर कामयाबी के झंडे गाड़ दिए थे। भारत में 100 करोड़ रुपये कमाने वाली यह पहली फिल्म बनी थी। वहीं, फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 114 करोड़ रुपये था।

Before release of baby john these are South Superhit Remake Movies Bodyguard Drishyam 2 Rowdy Rathore Ghajini
बॉडीगार्ड - फोटो : यूट्यूब
बॉडीगार्ड

सलमान खान की बॉडीगार्ड भी साउथ की रीमेक थी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्दीक ने किया था। साल 2011 में आई इस फिल्म में करीना कपूर खान और हेजल कीच भी दिखी थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 148.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सुपरहिट रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Before release of baby john these are South Superhit Remake Movies Bodyguard Drishyam 2 Rowdy Rathore Ghajini
कबीर सिंह - फोटो : यूट्यब
कबीर सिंह

फिल्म कबीर सिंह अर्जुन रेड्डी का आधिकारिक रीमेक थी। इस फिल्म का निर्देशन भी संदीप रेड्डी वांगा ने किया था। फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह शाहिद के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 278.24 करोड़ रुपये के कारोबार के साथ ब्लॉकबस्टर का दर्जा प्राप्त किया था।

विज्ञापन
Before release of baby john these are South Superhit Remake Movies Bodyguard Drishyam 2 Rowdy Rathore Ghajini
राउडी राठौर - फोटो : यूट्यूब
राउडी राठौर

अक्षय कुमार के करियर की सबसे शानदार फिल्मों में राउडी राठौर का नाम भी शामिल किया जाता है। फिल्म में वह डबल रोल में नजर आए थे। यह एस एस राजामौली की फिल्म विक्रमार्कुडु की हिंदी रीमेक थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सुपरहिट रही थी। टिकट खिड़की पर यह फिल्म 133.25 करोड़ रुपये का करने में सफल रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed