{"_id":"672e26fe997e043c36094640","slug":"bhool-bhulaiyaa-3-movie-box-office-collection-day-8-kartik-aaryan-vidya-balan-madhuri-dixit-film-earnings-2024-11-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 8: टिकट खिड़की पर मजबूती से टिकी है भूल भुलैया 3, आठवें दिन की इतनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 8: टिकट खिड़की पर मजबूती से टिकी है भूल भुलैया 3, आठवें दिन की इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Fri, 08 Nov 2024 08:31 PM IST
सार
कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अब तक शानदार कामयाबी मिली है। आइए इसके अब तक के कलेक्शन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भूल भुलैया 3 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर पर पहले हफ्ते के बाद भी कायम है। इस फिल्म में कार्तिक की अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। आइए जानते हैं कि आठवें दिन इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर कैसा कारोबार किया है।
2 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
जल्द वसूल लेगी अपनी लागत
भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। टिकट खिड़की पर यह फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म का बजट 150 करोड़ के आस-पास का बताया जा रहा है। इसकी कमाई को देखते हुए कहा जा सकता है कि जल्द ही यह फिल्म अपनी लागत को वसूल कर लेगी।
3 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले हफ्ते में फिल्म ने की शानदार कमाई
भूल भुलैया 3 पहले हफ्ते में शानदार कमाई करने में कामयाब रही थी। फिल्म ने पहले दिन 35.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे दिन इसने 37 करोड़ रुपये बटोरे, फिल्म ने तीसरे दिन 33.5 करोड़, चौथे दिन 18 करोड़, पांचवें दिन 14 करोड़, छठे दिन 10.75 करोड़ और सातवें दिन नौ करोड़ 31 लाख रुपये का कलेक्शन किया। सात दिनों में फिल्म की कुल कमाई 158.06 करोड़ रुपये रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
आठवें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
भूल भुलैया 3 पहले हफ्ते के बाद भी मजबूती के साथ सिनेमाघरों में टिकी हुई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने पांच करोड़ 87 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 164.12 करोड़ रुपये हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।