मेगास्टार चिरंजीवी की फिल्म 'गॉडफादर' ने इस शुक्रवार (7अक्तूबर) को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। फिल्म को पहले दिन उम्मीद से कम रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म से बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने भी साउथ में डेब्यू किया है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब साउथ की फिल्मों में किसी हिंदी भाषी सुपरस्टार ने काम किया हो। इससे पहले भी कई सितारे दक्षिण भारतीय फिल्मों का हिस्सा बन चुके हैं। आइए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं
Bollywood: सलमान से पहले ये बॉलीवुड सितारे भी साउथ में आजमा चुके हैं अपनी किस्मत, जानें कैसा रहा इनका डेब्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरस्टार शाहरुख खान कई साल पहले साउथ की फिल्म में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म का नाम 'हे राम' था। फिल्म में कमल हासन लीड रोल में थे। वहीं, शाहरुख खान का इसमें एक्सेटेंडेड कैमियो था। तमिल-हिंदी में बनी यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 5.32 करोड़ का कलेक्शन किया था।
बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं में से एक अजय देवगन भी साउथ की तरफ रुख कर चुके हैं। हाल ही में अभिनेता एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में नजर आए थे। पैन इंडिया रिलीज हुई इस फिल्म ने देश के साथ विदेशों में भी धमाल मचा दिया था। हिंदी बॉक्स ऑफिस पर इसने 274 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया था।
महानायक अमिताभ बच्चन भी दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुके हैं। तेलुगू एक्टर चिरंजीवी की फिल्म 'साई रा नरसिम्हा रेड्डी' में बिग बी गुरु गोसाई वेकन्ना के रोल में दिखे थे। उनके कैमियो को लोगों ने काफी पसंद भी किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ठीक-ठाक कलेक्शन करने में सफल रही थी।
अजय के साथ आलिया भी साउथ में अपना डेब्यू कर चुकी हैं। ऑलिया बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। इस साल उनकी एक भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई है। 'आरआरआर' में आलिया ने एक छोटा सा रोल किया था। फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था।