{"_id":"5d369e238ebc3e6d117f2653","slug":"before-salman-khan-irrfan-khan-randeep-hooda-were-first-choice-by-abhinav-kashyap-for-for-dabangg","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान से पहले इन दो एक्टर्स को ऑफर हुई थी दबंग, भाई अरबाज ने किया रिवील","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान से पहले इन दो एक्टर्स को ऑफर हुई थी दबंग, भाई अरबाज ने किया रिवील
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 23 Jul 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Dabangg 3
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान की सुपरहिट फिल्म सीरीज दबंग के तीसरे पार्ट की शूटिंग जारी है। फिल्म में सलमान एक बार फिर चुलबुल पांडे के किरदार में नजर आएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सुपरहिट सीरीज के लिए सलमान खान पहली पसंद नहीं थे। ये फिल्म पहले इन एक्टर्स को ऑफर हुई थी लेकिन उनके मना करने के बाद ही ये फिल्म सलमान खान के खाते में आई।
2 of 6
इरफान खान और रणदीप हुड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस साल 20 दिसंबर को दबंग 3 रिलीज होगी। लेकिन सलमान खान की सुपरहिट सीरीज पहले रणदीप हुड्डा और इरफान खान को ऑफर हुई थी। इस बात की जानकारी सलमान के भाई अरबाज खान ने दी।
3 of 6
Arbaaz Khan, Salman Khan
- फोटो : social media
दरअसल मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में अरबाज ने बताया कि दबंग के निर्देशक अभिनव कश्यप ने चुलबुल पांडे के लिए इरफान खान या फिर रणदीप हुड्डा को लेकर प्लान किया था। लेकिन बात नहीं बन पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Arbaaz Khan, Salman Khan
- फोटो : social media
अरबाज बताते हैं कि जब अभिनव ने उन्हें 'मक्खी' का किरदार ऑफर किया तो उन्होंने अभिनव से पूछा कि वो चुलबुल का किरदार उन्हें ऑफर क्यों नहीं कर रहे तो उन्होंने कहा कि तुम मक्खी के किरदार में जमोगे और साथ ही साथ इस किरदार के लिए रणदीप हुड्डा या इरफान खान सही च्वाइस होंगे।
विज्ञापन
5 of 6
dabangg
इसके बाद अरबाज ने उन्हें फिल्म को प्रोड्यूस करने देने का ऑफर दिया और इरफान- रणदीप से बात नहीं बनने के बाद सलमान को फिल्म में लेने की सलाह दी। अरबाज की इस सलाह को अभिनव ने तुरंत मान लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।