{"_id":"5c4b240abdec224dab5ff6db","slug":"before-the-bollywood-war-movies-hollywood-also-make-the-best-war-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वॉर पर बेस्ड हैं हॉलीवुड की ये 5 खतरनाक फिल्में, ऐसी देशभक्ति देख दुनियाभर में मच गया था तहलका","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
वॉर पर बेस्ड हैं हॉलीवुड की ये 5 खतरनाक फिल्में, ऐसी देशभक्ति देख दुनियाभर में मच गया था तहलका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 26 Jan 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Uri The Surgical Strike
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते दिनों सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' रिलीज हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 100 करोड़ का आंकडा पार चुकी है। बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी ऐसी कई वॉर मूवीज बन चुकी हैं जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही 5 फिल्में...
2 of 6
द हर्ट लॉकर
- फोटो : फिल्म
द हर्ट लॉकर: इस फिल्म की कहानी शुरू होती है 2004 में इराक गए अमेरीकी फौज की एक्स्प्लोसिव ऑर्डिनेंस डिस्पोसल युनिट के तीन सैनिकों की तैनाती से। ये सैनिक इराक में आतंकवदियों द्वारा लगाए बमों को डिस्पोस करते हैं। फिल्म में दिन-रात लड़ाई में जूझते सैनिकों के बीच बदलते रिश्ते दिखाए गए हैं। लड़ाई के मैदान से लौट कर घर आने पर भी युद्धभूमि में जाने की तड़प क्या होती है यह इस फिल्म की थीम है।
3 of 6
पर्ल हार्बर
- फोटो : फिल्म
पर्ल हार्बर: यह फिल्म पर्ल हार्बर पर हुए जापानी हमले पर आधारित है। 2 अमेरिकी नौजवान दोस्त राफे और डैनी पायलट के रूप में द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लेते हैं। राफे इस युद्ध में भाग लेने के लिए इतना उत्सुक होता है कि वह इंग्लैंड के रॉयल एयर फोर्स के साथ यूरोप में लड़ने के लिए चला जाता है। राफे की प्रेमिका एवलिन, डैनी की बाहों में आराम फरमाती है। पर्ल हार्बर पर जापानी हमले से ठीक पहले वे तीनों फिर से मिलते हैं। 2001 में आई इस फिल्म ने आलोचना के बाबजूद कई रिकॉर्ड्स बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ब्लैक हॉक डाउन
- फोटो : फिल्म
ब्लैक हॉक डाउन: यह फिल्म पत्रकार मार्क बोडेन की किताब पर आधारित है। 1993 में अमेरिका अपनी सेना को सोमालिया में भेजता है। अमेरिका चाहता है कि वहां की सरकार को अस्थिर किया जा सके ताकि भूखे लोगों को भोजन और मानवीय सहायता मिल सके। जमीन पर सैनिकों को कम करने के लिए सेना ब्लैक हॉक हेलीकाप्टरों इस्तेमाल करती है। इस दौरान सोमालियाई बलों द्वारा एक अप्रत्याशित हमला होता है और 2 हेलीकॉप्टर गिर जाते हैं। वहां से, अमेरिकी सैनिकों को भारी गोलाबारी का सामना करते हुए अपना संतुलन हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
विज्ञापन
5 of 6
वी आर सोल्जर्स
- फोटो : फिल्म
वी आर सोल्जर: 2002 में आई यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल हेरोल्ड जी और पत्रकार जोसेफ एल की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब 'We Were Soldiers Once ... and Young' पर आधारित है। इस फिल्म में अमेरिका और उत्तर वियतनामी बलों के बीच पहली बड़ी लड़ाई की सच्ची कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में सैनिकों के बीच वफादारी, घर और बाहर पुरुषों-महिलाओं की वीरता और बलिदान के बारे दिखाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।