फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Emraan Hashmi: विलेन बनकर दर्शकों को कई बार चौंका चुके हैं इमरान हाशमी, इन फिल्मों में दिखाई जबर्दस्त अदाकारी

Tue, 14 Nov 2023 01:19 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 14 Nov 2023 01:19 PM IST
विज्ञापन
Before Tiger 3 Emraan Hashmi Played Negative Role in Many Times Murder Gangster Once Upon a Time in Mumbai
इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला

मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म टाइगर 3 सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। फिल्म को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सलमान के एक्शन के अलावा फिल्म में इमरान हाशमी की अदाकारी की भी जमकर तारीफ की जा रही है। फिल्म में वे नकारात्मक भूमिका में नजर आए हैं।  यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने पर्दे पर खलनायक की भूमिका निभाई है, इससे पहले भी वह कई फिल्मों में निगेटिव रोल से लोगों को हैरान कर चुके हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...


Suniel Shetty: 'चोट के बाद उनकी दमदार वापसी पर मुझे गर्व है', सुनील शेट्टी ने दामाद की तारीफों के बांधे पुल

Before Tiger 3 Emraan Hashmi Played Negative Role in Many Times Murder Gangster Once Upon a Time in Mumbai
मर्डर
मर्डर

इमरान हाशमी की हिट फिल्मों में मर्डर को जरूर शामिल किया जाता है। फिल्म में मल्लिका शेरावत और अश्मित पटेल भी अहम भूमिकाओं में थे। इस फिल्म के बोल्ड सीन ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अनुराग बासु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान नकारात्मक भूमिका में नजर आए थे। उनके अभिनय को लोगों ने काफी सराहा था। मर्डर में उनके किरदार के लिए उन्हें स्क्रीन अवार्ड्स में 'सर्वश्रेष्ठ खलनायक' के लिए नामांकित भी किया गया था।

Before Tiger 3 Emraan Hashmi Played Negative Role in Many Times Murder Gangster Once Upon a Time in Mumbai
कंगना रणौत, इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया
गैंगस्टर

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर फिल्म गैंगस्टर है। विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इमरान हाशमी ने फिल्म में आकाश कपाड़िया नाम के एक संघर्षरत गायक का किरदार निभाया था।  फिल्मफेयर और आईफा पुरस्कारों में फिल्म में नकारात्मक भूमिका के लिए नामांकित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Before Tiger 3 Emraan Hashmi Played Negative Role in Many Times Murder Gangster Once Upon a Time in Mumbai
इमरान हाशमी- वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई - फोटो : सोशल मीडिया
वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई

फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई में इमरान हाशमी ने शोएब खान नाम के एक किरदार को निभाया था, जो एक अंडरवर्ल्ड से जुड़ा था। फिल्म में वे अपने गिरोह के सरगना के खिलाफ विद्रोह करते नजर आए थे। इस फिल्म के लिए इमरान को 2011 में कई कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था।

विज्ञापन
Before Tiger 3 Emraan Hashmi Played Negative Role in Many Times Murder Gangster Once Upon a Time in Mumbai
फिल्म चेहरे रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चेहरे

फिल्म चेहरे में भी इमरान हाशमी नेगेटिव रोल में नजर आए थे। रूमी जाफरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता को अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज अभिनेता के साथ स्क्रीन साझा करने का मौका मिला था। फिल्म में उनकी भूमिका दर्शकों को पसंद आई थी।
Vicky Kaushal: पसंदीदा एक्ट्रेस का नाम पूछे जाने पर विक्की ने साधी चुप्पी, बोले- 'घर पर कलेश नहीं कराऊंगा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed