{"_id":"5d9ada9a8ebc3e014e280a8e","slug":"begum-akhtar-birthday-know-about-her-personal-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"13 की उम्र में एक राजा की करतूत से गर्भवती हो गई थीं बेगम अख्तर, बेटी जन्मी तो बताया बहन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
13 की उम्र में एक राजा की करतूत से गर्भवती हो गई थीं बेगम अख्तर, बेटी जन्मी तो बताया बहन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 08 Oct 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
begum akhtar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गजल मल्लिका बेगम अख्तर का आज जन्मदिन है । उन्हें दादरा और ठुमरी की साम्राज्ञी भी कहा जाता है। उन्होंने कुछ फिल्मों में अदाकारी का जौहर भी दिखाया । उनके गीतों-गजलों के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है। लेकिन आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े ऐसे रोचक पहलुओं के बारे में बताएंगे जिनके बारे में आपने नहीं सुना होगा । बेगम अख्तर के बचपन का नाम बिब्बी था। वो फैजाबाद के शादीशुदा वकील असगर हुसैन और उनकी दूसरी पत्नी मुश्तरीबाई की बेटी थीं।
2 of 11
begum akhtar
मुश्तरीबाई को जुड़वा बेटियां पैदा हुई थीं। चार साल की उम्र में दोनों बहनों ने जहरीली मिठाई खा ली थी। इसमें बिब्बी तो बच गईं लेकिन उनकी बहन का देहांत हो गया था। असगर ने भी मुश्तरी और बेटी बिब्बी को छोड़ दिया था जिसके बाद दोनों को अकेले ही जिंदगी में संघर्ष करना पड़ा। बिब्बी का मन पढ़ाई-लिखाई में नहीं लगता था।
3 of 11
begum akhtar
एक बार शरारत में उन्होंने अपने मास्टरजी की चोटी काट दी थी। मामूली पढ़ाई के बावजूद उन्होंने उर्दू शायरी की अच्छी जानकारी हासिल की। सात साल की उम्र से उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। मां मुश्तरी, बिब्बी के गाने-बजाने से खुश नहीं थीं। उनकी तालीम का सफर शुरू हो चुका था। उन्होंने कई उस्तादों से संगीत की शिक्षा ली लेकिन ये सफर आसान नहीं था। 13 साल की उम्र में बिब्बी को अख्तरी बाई के नाम से जाना जाने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
begum akhtar
उसी समय बिहार के एक राजा ने कद्रदान बनने के बहाने उनका रेप किया। इस हादसे के बाद अख्तरी प्रेग्नेंट हो गईं और उन्होंने छोटी सी उम्र में बेटी सन्नो उर्फ शमीमा को जन्म दिया। दुनिया के डर से इस बेटी को वह अपनी छोटी बहन बताया करती थीं। बाद में दुनिया को पता चला कि यह उनकी बहन नहीं बल्कि बेटी है। 15 साल की उम्र में अख्तरी बाई फैजाबादी के नाम से पहली बार मंच पर उतरीं।
विज्ञापन
5 of 11
begum akhtar
यह कार्यक्रम बिहार के भूकंप पीड़ितों के लिए चंदा इकट्ठा करने के लिए कोलकाता में हुआ था। कार्यक्रम में भारत कोकिला सरोजिनी नायडू भी मौजूद थीं। वो अख्तरी बाई के गायन से बहुत प्रभावित हुईं और उन्हें आशीर्वाद दिया। बाद में नायडू ने एक खादी की साड़ी भी उन्हें भेंट में भिजवाई। बेगम अख्तर की शिष्या रीता गांगुली का कहना है कि पहली परफॉर्मेंस के समय अख्तरी बाई की उम्र 15 साल थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।