बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह न सिर्फ अपने दमदार अभिनय बल्कि साथ ही साथ अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह सीना दिखाने वाली एक फोटो को लेकर सुर्खियों में थे। जिसके बाद अब रणवीर की करीना कपूर खान के साथ एक फोटो वायरल हो रही है।
रणवीर सिंह को अपने करीब देख करीना ने दिए अजीबो गरीब एक्सप्रेशन्स, फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल रणवीर सिंह और करीना कपूर की जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उस फोटो में दोनों के ही एक्सप्रेशन्स काफी कमाल के दिख रहे हैं। इस फोटो को करीना कपूर के एक फैन पेज ने शेयर किया है। इसके साथ ही फोटो के कैप्शन में सोशल मीडिया यूजर्स से कैप्शन पूछा है।
रणवीर- करीना की फोटो पर दोनों के एक्सप्रेशन्स के चलते यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- करीना तो मदद मांग रही होंगी। वहीं एक और यूजर ने लिखा- करीना कह रही होंगी कि प्लीज मैं तुम्हारे साथ कोई फिल्म नहीं करूंगी। वहीं एक और यूजर ने लिखा- 'खलीबली हो गया है दिल दुनिया से मेरा।'
Caption This !! 🤣🤣 @ranveersingh
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on
इस फोटो पर कुछ और यूजर्स ने लिखा- 'यार तुम ऐसी हरकतें कैसे कर लेते हो', 'क्या देखते हो और सूरत तुम्हारी।' वैसे फोटो पर फनी कमेंट्स का सिलसिला यही नहीं रुका और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी सारे फनी कमेंट्स फोटो पर किए।
वही वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की अगली फिल्म 83 है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। वहीं दीपिका भी रणवीर की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। रणवीर के अलावा करीना कपूर खान फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आएंगी। फिल्म में करीना के साथ इरफान खान नजर आएंगे।
पढ़ें: बंद हो जाएगा BIGG BOSS 13? सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा सलमान खान का नाम