{"_id":"5d9c5ed58ebc3e017768bd76","slug":"bipasha-basu-and-karan-singh-grover-sindoor-khela-in-dussehra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद पहली बार बिपाशा बसु ने पति के साथ खेला सिंदूर, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बाद पहली बार बिपाशा बसु ने पति के साथ खेला सिंदूर, वीडियो हुआ वायरल
Tue, 08 Oct 2019 03:33 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 08 Oct 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
bipasha basu
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरे के दिन बिपाशा बसु अपने पति करन सिंह ग्रोवर के साथ दुर्गा पंडाल पहुंचीं । सफेद साड़ी, लाल बिंदी और सिंदूर में बिपाशा गजब ढा रही थीं । वहीं करन भी सफेद रंग के धोती-कुर्ते में नजर आए । पंडाल में करन और बिपाशा ने जमकर सिंदूर खेला । दोनों की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं ।
bipasha basu
- फोटो : social media
बिपाशा सिंदूर में रंगी नजर आ रही हैं । बंगाल की रहने वाली बिपाशा हर साल दुर्गा पूजा का त्योहार धूम-धाम से मनाती हैं । सिंदूर खेलना बंगाल की एक रस्म है जो विजयदशकमी के दिन मनाई जाती है । बिपाशा और करन का सिंदूर खेलते वीडियो भी सामने आया है ।
bipasha basu
- फोटो : social media
इस रस्म में सभी विवाहिता एक-दूसरे को सिंदूर लगा पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं । इस दौरान बिपाश और करन ने मीडिया को पोज भी दिए । बिपाशा का ये बंगाली लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । शादी के बाद बिपाशा ने पहली बार सिंदूर खेला ।
विज्ञापन
विज्ञापन
bipasha basu
- फोटो : social media
इस मौके पर बिपाशा की बहन भी उनके साथ थीं । इसकी जानकारी बिपाशा ने ट्वीट करके दी । बता दें कि बिपाशा ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली है । वहीं उनके पति करन इन दिनों एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की 2' में मिस्टर बजाज का रोल निभा रहे हैं । कुछ दिन पहले ही बिपाशा को फिल्म इंडस्ट्री में 18 साल पूरे हो गए ।
View this post on Instagram
A post shared by KaranSGrover_Fanclub (@karansgrover_fanclub) on
विज्ञापन
bipasha basu
- फोटो : social media
बिपाशा ने फिल्म 'अजनबी' से अपने करियर की शुरुआत की थी । इस मौके पर बिपाशा ने फिल्म 'अजनबी' की तस्वीर शेयर कर इमोशनल एक इमोशनल पोस्ट लिखा था । बिपाशा ने लिखा, "18 साल पहले फिल्म 'अजनबी' रिलीज होने के साथ हमारी फिल्म इंडस्ट्री ने बाहें फैलाकर मुझे स्वीकारा और दर्शकों ने भी बड़े ही प्यार के साथ मुझे अपने दिल में पनाह दी । अपनी फिल्मों के माध्यम से जीवन की इस अद्भुत यात्रा के लिए मैं बहुत आभारी हूं ।"