{"_id":"607f10398ebc3ed7043336f9","slug":"begum-para-50s-bold-photoshoot-was-the-first-bold-photoshoot-of-bollywood-she-was-the-glamour-girl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस अभिनेत्री ने बोल्ड फोटोशूट कराकर सिनेमाजगत में ला दिया था भूचाल, दिलीप कुमार से थी रिश्तेदारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस अभिनेत्री ने बोल्ड फोटोशूट कराकर सिनेमाजगत में ला दिया था भूचाल, दिलीप कुमार से थी रिश्तेदारी
आज के दौर में अभिनेत्रियां बोल्ड फोटोशूट कराती हैं तो कोई बड़ी बात नहीं होती। लेकिन 50 से 60 के बीच का दशक ऐसा था, जब हिंदी सिनेमा में बोल्ड फोटोशूट तो दूर की बात अभिनेत्रियां बोल्ड सीन्स से भी कतराती थीं। इसी दौर में एक अभिनेत्री थीं बेगम पारा। आज की पीढ़ी ने शायद बेगम पारा का नाम ना सुना हो। लेकिन एक्ट्रेस बेगम पारा ने उस जमाने में बोल्ड फोटोशूट करवाकर हिंदी सिनेमा में भूचाल ला दिया था। हर तरफ बेगम पारा के चर्चे थे। आज हम आपको बेगम पारा के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।
2 of 7
बेगम पारा
बेगम पारा का असली नाम जुबैदा उल हक था और उनका जन्म पंजाब के झेलम में हुआ था जो कि उस वक्त के ब्रिटिश इंडिया और इस वक्त के पाकिस्तान में आता है। शायद ही आपको पता हो कि मुस्लिम परिवार में जन्मीं पारा के दस भाई-बहन थे। पारा की परवरिश बीकानेर (राजस्थान) में हुई थी। उनके पिता मियां एहसान उल हक बीकानेर में ही चीफ जस्टिस थे। बेगम पारा ने अपनी पढ़ाई अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से की थी।
3 of 7
बेगम पारा
उस दौर में लड़कियों की शादियां जल्दी हो जाती थी। बेगम पारा ने भी शादी रचाई। सुपरस्टार दिलीप कुमार के छोटे भाई नासिर खान के साथ बेगम पारा ने निकाह किया। लेकिन बेगम पारा की अपने जेठ दिलीप कुमार से जरा भी बनती नहीं थी। वो अपने जेठ के लिए कहा करती थीं कि 'अगर वो दिलीप कुमार हैं तो मैं भी बेगम पारा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
बेगम पारा
बेगम पारा के पति का 1974 में निधन हो गया था जिसके बाद वह 1975 में पाकिस्तान चली गईं। दो साल बाद बेगम पारा भारत वापस आ गईं और उन्होंने बॉलीवुड में एक बार फिर हाथ आजमाने की कोशिश की। बेगम पारा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। 'सोनी महिवाल', नील कमल, 'लैला-मजनू और 'किस्मत का खेल' जैसी फिल्मों में उन्होंने दमदार अभिनय किया।
विज्ञापन
5 of 7
बेगम पारा
ऐसे तो बेगम पारा ने अपने अभिनय के दम पर लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। आलम ये था कि उनके चाहने वाले सुबह-सुबह ही उनके घर के आगे उनकी एक झलक पाने के लिए खड़े हो जाते थे। लेकिन फिर बेगम पारा ने बोल्ड फोटोशूट करा लिया और उनकी चर्चा देशभर में होने लगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।