फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: किशोर नांदलस्कर का कोरोना से निधन और सुशांत की बायोपिक को लेकर कोर्ट ने मेकर्स को भेजा नोटिस

Wed, 21 Apr 2021 09:23 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 21 Apr 2021 09:23 AM IST
विज्ञापन
Kishore Nandlaskar Died Due To Covid 19 And Sushant Singh Biopic Delhi HC Issued Notice To Makers On Plea By Actor Father
किशोर नांदलस्कर

मराठी और हिंदी सिनेमा के चर्चित अभिनेता किशोर नांदलस्कर का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया है। किशोर को कोरोना संक्रमित होने का पता चलने के बाद ठाणे के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे उनका निधन हो गया। निर्देशक महेश माजंरेकर की फिल्म ‘जिस देश में गंगा रहता है’ में सन्नाटा का किरदार निभाकर पूरे देश में लोकप्रिय हुए अभिनेता किशोर नांदलस्कर का स्वास्थ्य पिछले कुछ वर्षों से ठीक नहीं चल रहा था।



Corona in Mumbai: ‘सन्नाटा’ का किरदार निभाकर मशहूर हुए अभिनेता किशोर नांदलस्कर का कोरोना से निधन

Kishore Nandlaskar Died Due To Covid 19 And Sushant Singh Biopic Delhi HC Issued Notice To Makers On Plea By Actor Father
सुशांत सिंह राजपूत

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर आधारित बायोपिक बनाने वाले निर्माताओं को दिल्ली हाई कोर्ट ने नोटिस जारी कर दिया है। दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने इस उनके बेटे पर बन रही बायोपिक पर रोक लगाने की मांग की है। उनकी इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने निर्माताओं को नोटिस भेजा है और जवाबतलब किया है।

विवाद: सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक पर प्रतिबंध की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट ने मेकर्स को भेजा नोटिस

Kishore Nandlaskar Died Due To Covid 19 And Sushant Singh Biopic Delhi HC Issued Notice To Makers On Plea By Actor Father
सोनू सूद

अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बनकर उभरे। पिछले साल लॉकडाउन के समय से ही सोनू सबकी मदद कर रहे हैं। ये सिलसिला अब भी जारी है। वह बेरोजगार और अपने घर को जाने वाले हजारों प्रवासी मजदूरों और कामगारों की मदद कर रहे हैं। देशभर में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। खुद सोनू सूद भी इसकी चपेट में आ चुके हैं, लेकिन फिर भी वो लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सोनू सूद ने आज 15 मिनट में कैमरामैन उमेश के लिए अस्पताल में बेड का इंतजाम करा दिया।

कोरोना संक्रमित होने के बाद भी मदद से पीछे नहीं हट रहे सोनू सूद, 15 मिनट में दिलाया अस्पताल में बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
Kishore Nandlaskar Died Due To Covid 19 And Sushant Singh Biopic Delhi HC Issued Notice To Makers On Plea By Actor Father
हिना खान अपने पिता के साथ - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस हिना खान के पिता का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दुख की बात ये है कि पिता के निधन के वक्त हिना खान उनके करीब नहीं थीं। वो शूटिंग के चलते कश्मीर गई हुई थीं। हिना अपने पापा से बेहद करीब थीं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उनके साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती थी।

हिना खान के पिता का दिल का दौरा पड़ने से निधन, कश्मीर में शूटिंग कर रही थीं एक्ट्रेस

विज्ञापन
Kishore Nandlaskar Died Due To Covid 19 And Sushant Singh Biopic Delhi HC Issued Notice To Makers On Plea By Actor Father
दीपिका चिखलिया

देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन कोरोना के नए मामले बढ़ते जा रहे हैं। नेता से लेकर अभिनेता तक कोरोना संक्रमण की जद में हैं। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्रीज में भी हर दिन कोई न कोई इसकी चपेट में आ रहा है। इसी बीच खबर है कि रामानंद सागर के रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया कोरोना वायरस से जंग लड़कर स्वस्थ हो चुकी हैं। हाल ही में दीपिका ने सोशल मीडिया पर कोरोना से बचने के कुछ घरेलू उपाय बताए हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से मास्क पहनने और अपना ध्यान रखने को भी कहा है। 

रामायण की 'सीता' ने कोरोना को दी मात, बताया कैसे घर में रहकर पाया छुटकारा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed