देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर बढ़ता ही जा रहा है। प्रतिदिन नए कोरोना मरीजों और कोविड से मरने वालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दहशत पैदा कर रही है। कई राज्यों में कर्फ्यू लग गया है, तो वहीं महाराष्ट्र में 15 दिन का मिनी लॉकडाउन जारी है। इस बीच बीते दिनों हरिद्वार में कुंभ मेले का आयोजन किया गया जिसमें खबरों के मुताबिक करीब 1,700 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
'हिंदू होने के नाते कह सकता हूं कुंभ मेला नहीं होना चाहिए था', कोविड 19 के बढ़ते मामलों पर सोनू निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिसके बाद काफी लोग हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले को तुरंत रोके जाने की मांग कर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश के बाद अब मेले को प्रतीकात्मक कर दिया गया है। इसी बीच फेमस बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने कुंभ मेले को लेकर एक बयान दिया है। सोनू निगम का मानना है कि कुंभ मेले का आयोजन होना ही नहीं चाहिए था।
सिंगर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी एक बड़ी बहन के पति भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं और इस समय दिल्ली के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। साथ ही उन्होंने कहा, 'मैं किसी और के बारे में कुछ नहीं कह सकता, लेकिन एक हिंदू होने के नाते ये ज़रूर कह सकता हूं कि कुंभ मेला नहीं होना चाहिए था। लेकिन अच्छा है कि थोड़ी अक्ल आ गई और इसे प्रतीकात्म कर दिया गया। मैं आस्था को समझता हूं लेकिन इस वक्त लोगों की ज़िंदगी से ज्यादा और कुछ भी ज़रूरी नहीं है।'
इससे पहले एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले में उमड़ी भीड़ पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुंभ मेले की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'ये महामारी का दौर है लेकिन ये शॉकिंग है।' इस तस्वीर में लाखों लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है।
मलाइका की तरह टीवी एक्टर करण वाही ने कुंभ में हुए शाही स्नान की तस्वीर शेयर करते हुए कहा था कि पांच दिन में कुंभ में 1700 लोग पॉजिटिव मिले हैं। करण को इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है।