{"_id":"5e4b88138ebc3ef2916fe3ed","slug":"bengali-actor-and-madhuri-dixit-co-star-from-abodh-tapas-paul-died-due-to-heart-attack-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बंगाली फिल्मों के अभिनेता और पूर्व सांसद का निधन, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से था खास कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बंगाली फिल्मों के अभिनेता और पूर्व सांसद का निधन, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से था खास कनेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तपस पॉल, माधुरी दीक्षित
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बंगाली एक्टर और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद तपस पॉल का 61 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से तपस ने का निधन हुआ। तपस अपनी बेटी से मिलने के लिए मुंबई गए हुए थे वहां से वापसी के दौरान एयरपोर्ट पर ही तपस के सीने में तेज दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें जुहू के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां सुबर 4 बजे तपस ने दम तोड़ दिया।
2 of 5
अबोध
- फोटो : Social Media
तपस बंगाली सिनेमा के जाने-माने अभिनेता थे। इसके अलावा उनका बॉलीवुड से भी कनेक्शन था। तपस का बॉलीवुड के साथ ही अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से भी खास कनेक्शन था। तपस ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म 'अबोध' से किया था। खास बात ये है कि इस फिल्म से ही माधुरी ने भी फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।
3 of 5
तपस पॉल
- फोटो : Social Media
तपस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 22 साल की उम्र में बांग्ला पिल्मों से की थी। उनकी पहली फिल्म 'दादर कीर्ति' आई थी। साल 1980 में आई इस पिल्म से तपस को लोकप्रियता हासिल हुई थी। इसके बाद तपस ने साहेब (1981), परबत प्रिया (1984), भालोबासा भालोबासा (1985), अनुरागर चोयान (1986), अमर बंधन (1986) सहित कई फिल्में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अबोध
- फोटो : Social Media
तपस को अपनी फिल्म 'साहेब' के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। तपस ने साल 1984 में हिन्दी सिनेमा में डेब्यू किया। तपस ने बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित के साथ इस फिल्म में डेब्यू किया। ये फिलम् केवल पॉल की ही नहीं बल्कि माधुरी की भी डेब्यू फिल्म ही थी। अपने 30 साल के करियर में तपस ने कई दिग्गज पिल्मी सितारों के साथ काम किया।
विज्ञापन
5 of 5
तपस पॉल
- फोटो : Social Media
बता दें कि तपस का जन्म पश्चिम बंगाल के चंद्रनगर में हुआ था। उन्होंने हुगली मोहसिन कॉलेज से जीव विज्ञान में ग्रेजुएशन किया था। तपस की पत्नी नंदिनी और बेटी सोहिनी पॉल हैं। उनकी बेटी मुंबई में रहती है। जिससे मिलने के लिए तपस गए हुए थे। इसी दौरान उनका निधन हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।