फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1995: दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से करण अर्जुन तक, शाहरुख खान के नाम रहा था ये पूरा साल

Sat, 27 Jun 2020 09:28 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 27 Jun 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
Best Bollywood Films Release In 1995 Karan Arjun Dilwale Dulhania Le Jayenge Rangeela
बॉलीवुड - फोटो : Social Media

90 के दशक में कदम रखते ही सिनेमा में कई तरह के बदलाव हुए। साल दर साल नई फिल्मी कहानियों और कलाकारों ने शोहरत हासिल की। 1995 शाहरुख खान के लिए बेहद खास रहा क्योंकि इसी साल उनकी दो बेहतरीन फिल्में दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे और करण अर्जुन रिलीज हुईं। इसके साथ ही देओल परिवार के छोटे बेटे बॉबी देओल ने बरसात के जरिए बॉलीवुड में अपना दमदार डेब्यू किया। चलिए आपको बताते हैं 1995 में रिलीज हुई कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में।

Best Bollywood Films Release In 1995 Karan Arjun Dilwale Dulhania Le Jayenge Rangeela
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : social media

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे वो फिल्म थी जिसने शाहरुख खान और काजोल को रातों रात स्टार बना दिया था। ये उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों से एक है। राज और सिमरन की इस लव स्टोरी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस फिल्म की गिनती बॉलीवुड की सबसे खास फिल्मों की जाती है। इसमें अमरीश पुरी और अनुपम खेर ने यादगार किरदार निभाया। फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। साल 1995 में इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की थी। 

Best Bollywood Films Release In 1995 Karan Arjun Dilwale Dulhania Le Jayenge Rangeela
राजा - फोटो : Social Media

राजा
22 जून 1995 को रिलीज हुई फिल्म राजा में पहली बार संजय कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी नजर आई। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म के गाने उदित नारायण और अल्का याज्ञनिक ने गाए थे। फिल्म में परेश रावल ने संजय कपूर और मुकेश खन्ना ने माधुरी दीक्षित के भाई का किरदार निभाया था। इस फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Bollywood Films Release In 1995 Karan Arjun Dilwale Dulhania Le Jayenge Rangeela
त्रिमूर्ति - फोटो : Social Media

त्रिमूर्ति
झूठा आरोप लगने और जेल जाने के बाद, सत्यदेव को उम्मीद होती है कि उसके तीन बेटे शाहरुख खान, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ उसे छुड़वा लेंगे और दुश्मनों से बदला लेंगे। हालांकि ये तीनों एक दूसरे से नफरत करते हैं और अलग हो जाते हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुभाष घई ने किया था। इस एक्शन ड्रामा फिल्म को आज भी बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में गिना जाता है।

विज्ञापन
Best Bollywood Films Release In 1995 Karan Arjun Dilwale Dulhania Le Jayenge Rangeela
राम जाने - फोटो : Social Media

राम जाने
जेल के अंदर कई साल बिताने के बाद एक शख्स अपने जीवन को सुधारने का फैसला करता है। वह सड़क पर रहने वाले बच्चों को अपराध से दूर रहना सिखाता है, लेकिन इन आदर्शों को अपने जीवन में बनाए रखने में परेशानी होती है। फिल्म में इस शख्स का किरदार शाहरुख खान ने निभाया था। ये साल 1995 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में एक थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed