हिंदी सिनेमा में लगभग हर जॉनर की फिल्में बनी हैं। इन दिनों बायोपिक का दौर चल रहा है लेकिन कभी हिंदी सिनेमा में गैंगस्टर फिल्में भी खूब बनाई जाती थीं। खास बात ये रही कि इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन भी किया। ऐसे में अगर आप लॉकडाउन की वजह से घर बैठे बोर हो रहे हैं तो इन फिल्मों से अपना मनोरंजन कर सकते हैं। हम आपको पांच बेहतरीन गैंगस्टर फिल्मों की लिस्ट देने जा रहे हैं।
Gangster Movies: 'फैजल खान' बन नवाजुद्दीन ने जीता दिल तो अजय बने 'सुल्तान मिर्जा', ये हैं बेहतरीन गैंगस्टर फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर
अनुराग बसु की फिल्म 'गैंगस्टर’ कंगना रनौत की बॉलीवुड में पहली फिल्म थी। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी और शाइनी आहूजा थे। फिल्म में कंगना नेचुरल लुक में नजर आईं थीं। अपनी स्टाइलिंग के साथ- साथ पहली ही फिल्म में क्रिटिक्स और फैंस को अपना दीवाना बनाने वाली कंगना की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म में गैंगस्टर की लव स्टोरी को दिखाया गया था। फिल्म के साथ ही साथ इसके गाने भी सुपरहिट हुए थे।
वास्तव
संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म 'वास्तव' भी बेहतरीन गैंगस्टर फिल्म रही है। फिल्म की टैगलाइन 'द रिएलिटी' का अर्थ मुंबई के अंडरवर्ल्ड के जीवन की कड़वी सच्चाईयों से था। ऐसा माना गया कि यह फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर छोटा राजन के जीवन पर आधारित है। फिल्म में संजय दत्त के अपोजिट नम्रता शिरोडकर थीं। फिल्म के साथ ही साथ फिल्म के डायलॉग्स भी सुपरहिट साबित हुए थे।
सत्या
1998 में आई रामगोपाल वर्मा निर्देशित गैंगस्टर फिल्म 'सत्या' में निभाया भीखू महात्रे का किरदार आज भी याद किया जाता है। यह किरदार मनोज बाजपेयी ने निभाया था। सत्या आज भी एक कल्ट गैंगस्टर फिल्म मानी जाती है।
फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का पहला और दूसरा भाग आज भी लोगों की हिट लिस्ट में शामिल है। भाग एक में मनोज बाजपेयी ने सरदार खान बनकर लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं दूसरे पार्ट में फैजल खान बनकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपना जलवा दिखाया। फिल्म में भरपूर देसी एक्शन के साथ ही देसी गाने भी सुनने को मिले थे। फिल्म में नवाजुद्दीन और हुमा कुरैशी का अनोखा रोमांस भी दर्शकों को काफी पसंद आया था। फिल्म के कई सीन्स आजकल मीम्स में भी खूब इस्तेमाल होते हैं।