कोरोना वायरस का कहर देशभर में बढ़ता हुआ देखकर पूरा देश लॉकडाउन कर दिया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लॉकडाउन का दूसरा चरण यानी कि लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया। ऐसे में घर पर रहना लोगों के लिए बेहद मुश्किल हो रहा है। लोग इस समय घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के कुछ गाने ऐसे हैं जिन्हें सुनकर आपको लगेगा कि ये गाने वाकई लॉकडाउन के लिए ही बनाए गए थे। इस पैकेज में बॉलीवुड के ऐसे ही गाने आपको बताते हैं।
लॉकडाउन के लिए परफेक्ट हैं ये बॉलीवुड गाने, प्लेलिस्ट में राजेश खन्ना से लेकर शाहरुख खान तक शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये क्या हुआ, कैसे हुआ, कब हुआ, क्यों हुआ (अमर प्रेम)
फिल्म अमर प्रेम का ये गाना अभिनेता राजेश खन्ना पर फिल्माया गया है। इस गाने को सुनकर आपको इस समय बने हालात याद आ जाएंगे। आप खुद को लॉकडाउन से इस गाने को जोड़ने से रोक नहीं पाएंगे।
क्या करें क्या ना करें ये कैसी मुश्किल हाय (रंगीला)
फिल्म रंगीला का ये गाना 'क्या करें क्या ना करें' इस समय की स्थिति पर एकदम फिट बैठता है। इस समय हर कोई अपने घर पर बैठा यही सोच रहा है 'क्या करें और क्या ना करें'। ये गाना अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर और आमिर खान पर फिल्माया गया है।
कल हो ना हो
फिल्म 'कल हो ना हो' का ये टाइटल ट्रैक उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है जिनकी लॉकडाउन की वजह से छुट्टियां लगी हुई हैं। ऐसे लोगों के लिए ये समय एकदम कीमती है। क्योंकि क्या पता इसके बाद इतनी सारी छु्ट्टियां कब मिलें।
पल पल हर पल (लगे रहो मुन्नाभाई)
लगे रहो मुन्नाभाई का ये गाना उन लोगों पर इतना फिट बैठता है जिनका घर पर समय ही नहीं कट रहा हो। ऐसे लोग जो घर पर ज्यादा समय नहीं बिताते हों उनके लिए ये समय एकदम भारी है। ऐसे लोग इस गाने को सुनकर इससे खुद से रिलेट कर सकते हैं।