फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Best Crime Web Series: क्राइम-सस्पेंस की इन वेब सीरीज से मजेदार बनाएं अपना वीकएंड, एक्शन देख हो जाएंगे हैरान

Sat, 03 Sep 2022 08:58 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 03 Sep 2022 08:58 PM IST
विज्ञापन
Best Crime And Thriller Web Series From Mirzapur To Sacred Games See Full List Here
वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

आज के समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म सिनेमाघरों को टक्कर दे रहे हैं। जहां एक समय था जब दर्शकों को सिनेमाघरों में फिल्मों की रिलीज का इंतजार रहता था लेकिन अब ओटीटी पर भी शानदार फिल्में और वेब सीरीज दोनों मौजूद हैं, जिसे देखने के बाद दर्शक नए-नए प्रोजेक्ट्स पर नजरें बनाए बैठे रहते हैं। ओटीटी पर रोमांस से ज्यादा क्राइम और सस्पेंस से भरपूर सीरीज को पसंद किया जाता है। ऐसे में आज हम आपको ओटीटी की क्राइम और सस्पेंस से भरपूर पांच बेस्ट सीरीज बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप अपना वीकएंड शानदार बना सकते हैं।  

Best Crime And Thriller Web Series From Mirzapur To Sacred Games See Full List Here
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

मिर्जापुर
'मिर्जापुर' अमेजन प्राइम की टॉप वेब सीरीज में से एक है, जिसके तीसरे सीजन का फैंस इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज के दोनों सीजन में खूब सारा क्राइम दिखाया गया है। लेकिन दूसरे सीजन का अंत एक सस्पेंस के साथ किया गया, जो मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) की मौत से जु़ड़ा है। इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, विक्रान्त मैसी, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, रसिका दुग्गल, हर्षिता गौर और कुलभूषण खरबंदा जैसे कलाकार एक साथ नजर आए थे।

Best Crime And Thriller Web Series From Mirzapur To Sacred Games See Full List Here
सेक्रेड गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया

'सेक्रेड गेम्स'
'सेक्रेड गेम्स' विक्रम चंदा की नॉवेल सेक्रेड गेम्स पर आधारित वेब सीरीज है, जिसके दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं। इस सीरीज का निर्देशन अनुराग कश्यप और नीरज घेवान ने किया है। इस थ्रिलर सीरीज में सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के काम को खूब पसंद किया गया था। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज को दर्शकों का खूब प्यार मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Crime And Thriller Web Series From Mirzapur To Sacred Games See Full List Here
दिल्ली क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली क्राइम
'दिल्ली क्राइम' के दो सीजन रिलीज हो चुके हैं और इस सीरीज के पहले सीजन की कहानी दिल्ली में साल 2012 में हुए निर्भया गैंगरेप की घटना पर आधारित है। वहीं, दूसरे पार्ट में डीसीपी वर्तिका का किरदार निभा रहीं शेफाली शाह अपनी टीम के साथ एक केस को सुलझाने में लगी हुई है। इस सीरीज में वर्तिका कच्छा बनियान गिरोह से निपटते हुए नजर आई हैं। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

विज्ञापन
Best Crime And Thriller Web Series From Mirzapur To Sacred Games See Full List Here
आश्रम वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

आश्रम
एमएक्स प्लेयर की इस सीरीज के तीन पार्ट अब तक रिलीज हो चुके हैं और तीनों को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस सीरीज में बाबा निराला बने बॉबी देओल ने एक ऐसे ढोंगी का किरदार निभाया है, जो श्रद्धा की आड़ में अपने कुकर्मों को करता है और लड़कियों को अपने निशाने पर लेता है। इस सीरीज के चौथे सीजन का बॉबी देओल एलान कर चुके हैं और अब फैंस को इसका इंतजार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed