सलमान खान की गिनती बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार में होती है। उनकी करोड़ों की फैन फॉलोइंग है। दर्शकों को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि एक समय ऐसा भी था जब सलमान बॉलीवुड में एंट्री पाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। उस समय टाइगर श्रॉफ की मम्मी यानी आयशा श्रॉफ का स्टारडम उनसे बहुत बड़ा था। उन दिनो आयशा मॉडलिंग में बड़ा नाम हुआ करती थीं। वहीं सलमान ने इंडस्ट्री में कदम भी नहीं रखा था। आप सोच रहे होंगे कि आज हम आपको ये बातें क्यों बता रहे हैं?
Salman Khan: सलमान के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं टाइगर श्रॉफ की मां, वायरल हुआ एक्टर के पहले एड का वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, हाल ही में आयशा श्रॉफ ने अपना एक पुराना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक पेय पदार्थ का है जिसमें आयशा और सलमान ने साथ काम किया था। यह सलमान का पहला ऐड शूट था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ऐड की शूटिंग अंडमान द्वीप समूह के पास हुई थी। इस वीडियो को शेयर करते हुए आयशा ने लिखा, 'जब जिंदगी सिंपल और मजेदार थी। पहचानो इसमें कौन-कौन है।'
इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद लोगों के साथ सेलेब्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं। दिशा पाटनी और सुनीता कपूर ने इस वीडियो पर जमकर अपना प्यार लुटाया है। बता दें कि यह वीडियो साल 1983 का है। 29 साल पुराने इस वीडियो में सलमान और आयशा को पहचान पाना काफी मुश्किल है। वीडियो में सलमान काफी दुबले-पतले नजर आ रहे हैं। वहीं आयशा काफी ग्लैमरस दिख रही हैं।
गौरतलब है कि इस ऐड में सलमान ने पहली बार कैमरे के सामने काम किया था। इसके कुछ साल बाद वह फारुख शेख और रेखा स्टारर फिल्म बीवी हो तो ऐसी में बतौर सपोर्टिंग एक्टर नजर आए थे। इस फिल्म के बाद उन्हें सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' मिली थी जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।