{"_id":"677365fcd156cdc46c08ffdd","slug":"best-parties-at-mannat-with-shah-rukh-khan-suhana-navya-and-shanaya-says-ananya-panday-praises-king-new-year-e-2024-12-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SRK Party: शाहरुख-सुहाना-नव्या-शनाया के साथ जश्न पर बोलीं अनन्या पांडे, मन्नत में पार्टियों की बात है निराली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
SRK Party: शाहरुख-सुहाना-नव्या-शनाया के साथ जश्न पर बोलीं अनन्या पांडे, मन्नत में पार्टियों की बात है निराली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 31 Dec 2024 09:15 AM IST
सार
Party At Shah Rukh Khan Mannat: बॉलीवुड के किंग खान अपने व्यवहार से सभी का दिल जीत लेते हैं। शाहरुख फिल्मों के ही नहीं बल्कि दिल के भी बादशाह हैं। हाल ही में अनन्या पांडे ने मन्नत में हुईं पार्टियों के बारे में खुलकर बातचीत कीं और बताया कि कैसे खास हैं मन्नत में हुई पार्टियां।
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के घर मन्नत में उनकी बेटी सुहाना खान, नव्या नंदा और शनाया कपूर के साथ आफ्टर पार्टियों के बारे में खुलकर बात की और बताया क्यों खास हैं मन्नत की पार्टियां।
Trending Videos
2 of 6
अनन्या पांडे-सुहाना खान-शनाया कपूर और उनकी दोस्त
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। दरअसल, अनन्या, सुहाना, नव्या नवेली नंदा और शनाया कपूर बचपन की दोस्त हैं और अक्सर साथ में समय बिताते और पार्टी करती रहती हैं। अब, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनन्या ने शाहरुख खान के घर मन्नत में होने वाली पार्टियों की झलक दिखाई, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि सबसे अच्छी पार्टियां वो होती हैं जो मन्नत में उनकी बेस्ट फ्रेंड सुहाना, नव्या और शनाया के साथ वह एंजॉय करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
पार्टी के दौरान शनाया कपूर-अनन्या पांडे और सुहाना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान चंकी पांडे की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे से जब शाहरुख खान के मुंबई स्थित आलीशान घर मन्नत में हुई पार्टियों के बारे में पूछा गया तो इस पर उन्होंने कहा कि सुहाना, शाहरुख, शनाया और नव्या के साथ मन्नत में पार्टी के बाद के पलों को वह कभी भुला नहीं सकतीं, जहां वे अक्सर साथ-साथ घूमते थे, बर्गर खाते थे और गॉसिप करते थे।
4 of 6
सुहाना खान-शनाया कपूर-अनन्या पांडे और नव्या नवेली
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आगे अनन्या ने कहा, “सबसे अच्छी पार्टियां वो होती हैं जो मन्नत में खत्म होती हैं, जब पार्टी के बाद मैं, सुहाना, शाहरुख सर, शनाया और नव्या, हम वापस जाते हैं, बैठते हैं, अपने बर्गर खाते हैं और रात भर जो कुछ हुआ उस पर चर्चा करते हैं और कभी-कभी हम नाचना जारी रखते हैं और वो सबसे अच्छी पार्टियां होती हैं। आफ्टर पार्टिया।"
विज्ञापन
5 of 6
पार्टी के दौरान अनन्या पांडे और सुहाना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
अनन्या ने इस दौरान किंग खान की भी तारीफ की और कहा, "वह (एसआरके) जिस तरह के हैं और जिस तरह से वह अपने आस-पास के लोगों को महसूस कराते हैं। सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि वह जिस किसी व्यक्ति के संपर्क में आते हैं। मुझे लगता है कि यह बहुत ही अनोखा अनुभव है। मैं एक दिन उनका एक प्रतिशत भी बन जाऊं तो काफी है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।