फिल्मों के लिए बहुरूपिया बन जाने के लिए मशहूर कमल हासन का एक नया लुक इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साउथ इंडिया से लेकर नॉर्थ इंडिया तक, फिल्मों से लेकर राजनीति तक और बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक में वह जाना-पहचाना नाम हैं। अब साल 1996 में आई उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'इंडियन' का सीक्वेल बनने जा रहा है जिसका नाम 'इंडियन-2' होगा।
मेकअप के बाद इस एक्टर को पहचानना है मुश्किल, श्रीदेवी और तबु के साथ दे चुका है हिट फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो फिल्म 'इंडियन-2' में कमल हासन का लुक कैसा होगा, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मगर ट्विटर पर इन दिनों उनकी एक मूंछों वाली तस्वीर सामने आई है जिसके बारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका यह लुक अगली फिल्म के लिए है।
Nammavar @ikamalhaasan rocking with his new beard style. Tell me it's his look for the upcoming #Indian2! pic.twitter.com/a8BY6CDIR3
फिल्म 'इंडियन-2' की शूटिंग हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में होगी। यहां फिल्म के लिए विशाल सेट तैयार किया गया है। पहले पार्ट की तरह इस बार भी शंकर ही फिल्म 'इंडियन-2' का भी निर्देशन करेंगे। वहीं दिल राजू इसे प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म 'इंडियन-2' की घोषणा 'बिग बॉस तमिल' के फाइनल एपिसोड के दौरान की गई थी। इसी रियलिटी शो के जरिए हासन ने अपना टीवी डेब्यू भी किया था।
माना जा रहा है कि फिल्म 'इंडियन-2' एक्टर कमल हासन की आखिरी फिल्म होगी। इसके बाद वह अपने राजनीतिक करियर पर फोकस करेंगे। एक्टर ने खुद इस बाद का ऐलान किया है कि जैसे ही वह अपने मौजूदा पेशेवर प्रतिबद्धताओं को पूरा कर लेंगे, वह अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कह देंगे।
फिल्म 'इंडियन' 70 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी की कहानी है जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता है। पहली फिल्म में कमल हासन डबल रोल में दिखे थे। उन्होंने पिता और बेटे दोनों का किरदार निभाया था। माना जा रहा है कि फ्रेश कहानी की जगह फिल्म 'इंडियन-2' की कहानी उसी बिंदु से शुरू होगी जहां फिल्म 'इंडियन' खत्म हुई थी।