फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सहायक कलाकारों के बाद अब नामी चेहरों के सामने भी आर्थिक संकट, 'भाबीजी' को भी नहीं मिला बकाया

Mon, 08 Jun 2020 02:13 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 08 Jun 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
Bhabhiji Ghar Par Hai actress Saumya Tandon reveals she her payments have been delayed and asked to take pay cut
सौम्या टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र सरकार के मुंबई में फिल्मों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग फिर से शुरू करने के दिशा निर्देश जारी कर देने के बाद भी शूटिंग अब तक यहां शुरू नहीं हो सकी है। छोटे कलाकारों के बाद अब जाने पहचाने चेहरों के सामने भी आर्थिक संकट गहराने लगा है। लोकप्रिय धारावाहिक 'भाबीजी घर पर हैं' में अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सौम्या टंडन ने बताया है कि शो के निर्माताओं ने उनके बकाये का भुगतान भी अभी तक नहीं किया है।

Bhabhiji Ghar Par Hai actress Saumya Tandon reveals she her payments have been delayed and asked to take pay cut
सौम्या टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

सौम्या ने स्थिति के बारे में अवगत कराते हुए कहा है कि उनका भुगतान काफी लेट हो चुका है। वह कहती हैं, 'मेरा वेतन बहुत ज्यादा बकाया है। हालांकि मुझे शो के निर्माताओं पर पूरा भरोसा है। मैं जानती हूं कि वह मेरा पूरा पैसा देंगे और उन्हें देना भी चाहिए। लेकिन वह देर कर रहे हैं''। 

Bhabhiji Ghar Par Hai actress Saumya Tandon reveals she her payments have been delayed and asked to take pay cut
सौम्या टंडन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सौम्या ने आगे कहा, यह दुख की बात है कि यहां हर एक कलाकार किराए के मकानों में रहता है। उसे अपने माता-पिता की भी देखभाल करनी है। ऐसे में पैसे मिलने में देरी होना बहुत दुख की बात है।' छोटे कलाकारों की चिंता करते हुए सौम्या ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि कलाकारों का पैसा लेट करने के पीछे क्या समस्या आ रही है। बहुत से लोग कह रहे हैं कि उन्हें चैनल की तरफ से भी पैसा नहीं मिल रहा है क्योंकि विज्ञापन नहीं आ रहे हैं'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhabhiji Ghar Par Hai actress Saumya Tandon reveals she her payments have been delayed and asked to take pay cut
सौम्या टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने आगे कहा, 'हालांकि, हमारा पैसा तो हमारे किए काम का बकाया है। हमें अपने काम का पैसा 90 दिन बाद मिलता है। इस हिसाब से इसका पैसा तो निर्माताओं के पास आ ही चुका होगा तो फिर उन्हें उसे तो क्लियर कर ही देना चाहिए। मैं कुछ दिन और अच्छे से बिता सकती हूं लेकिन शायद सभी की हालत ऐसी ना हो।'

विज्ञापन
Bhabhiji Ghar Par Hai actress Saumya Tandon reveals she her payments have been delayed and asked to take pay cut
सौम्या टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री में इस समय लोगों की तनख्वाह में कटौती की भी बात खूब चल रही हैं। इसपर सौम्या कहती, 'इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। मैं अभी भी इंतजार कर रही हूं कि प्रोडक्शन हाउस मेरे बकाए का भुगतान करे और फिर आगे का रास्ता बताए। मुझे लगता है कि अगले 10 दिनों में ही सारी बातें साफ हो जाएंगी।' बता दें कि मजदूरों के महासंघ ने निर्माताओं से यह गुजारिश की है कि वह अपने किसी भी एक प्रोजेक्ट की शुरुआत करने से पहले अपने यहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों और कलाकारों के बकाए का भुगतान करें।

पढ़ें: चिरंजीवी सर्जा के निधन से शोक में डूबे फैंस, उस अस्पताल के सामने जुटने लगी भीड़ जहां अभिनेता ने ली थी आखिरी सांस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed