फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Doppelganger: बॉलीवुड हीरोइन यामी गौतम की यहां मिली हमशक्ल, साथ काम करने को लेकर किया धमाकेदार खुलासा

Sun, 13 Mar 2022 07:26 AM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 13 Mar 2022 07:26 AM IST
विज्ञापन
Bhabiji Ghar Par Hai New Anita Bhabhi Vidisha Srivastava is Yami Gautam Doppelganger
यामी गौतम और अनीता भाबी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दर्शकों में एण्ड टीवी की कल्ट-कॉमेडी ‘भाबीजी घर पर हैं’ की नई अनीता भाबी को लेकर उत्साह चरम पर है। जब से नई अनीता भाबी का नाम सामने आया है और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होनी शुरू हुई हैं, इन्हें देख लोग अक्सर धोखा खा जाते हैं। शक्ल से ठीक अभिनेत्री यामी गौतम जैसी दिखने वाली इस कलाकार से लोग सार्वजिनक जीवन में मिलते हैं तो अक्सर धोखा खा जाते हैं। वैसे इस नई हीरोइन का नाम है विदिशा श्रीवास्तव और उन्हें भी ये बात अक्सर हैरान करती हैं कि आखिर ये क्या किस्मत कनेक्शन है!

Bhabiji Ghar Par Hai New Anita Bhabhi Vidisha Srivastava is Yami Gautam Doppelganger
यामी गौतम और अनीता भाबी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यामी गौतम जैसी लगने के बारे में विदिशा श्रीवास्तव कहती हैं, ‘‘यामी गौतम से तुलना किया जाना मेरे लिए एक बड़ा सम्मान है। वह बहुत प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं और उनका काम प्रभावित करने वाला है। लोगों ने यह साबित करने के लिए अक्सर कई ऐसी तस्वीरें साझा की हैं जिनमें मैं यामी जैसी लगती हूं। शुरूआत में मुझे आश्चर्य होता था, लेकिन अब जब भी कोई यह इशारा करता है, तो मैं मुस्कुराती हूँ। यह तुलना दिलचस्प और एक तरह से प्रेरित करने वाली है। आखिरकार हम दोनों ही कलाकार हैं और अपने काम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हैं।”

Bhabiji Ghar Par Hai New Anita Bhabhi Vidisha Srivastava is Yami Gautam Doppelganger
यामी गौतम और अनीता भाबी - फोटो : सोशल मीडिया

विदिशा के मुताबिक यामी गौतम के लिए उनके मन में बहुत प्यार और आदर है। विदिशा कहती हैं, “वह बहुत खूबसूरत, कड़ी मेहनत करने वालीं, प्रतिभावान और दयालु हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि मैंने दक्षिण की एक फिल्म में उनके साथ काम किया है और उनके साथ काम करके बहुत मजा आया था। वह एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ ही एक बहुत अच्छी इंसान भी हैं। ऐसा माना जाता है कि दुनिया में हम सभी के जैसे दिखने वाले छह से सात लोग होते हैं। तो एक तरह से अपने जैसी कम से कम एक को खोज लेने की मुझे खुशी है और मुझे यकीन है कि यामी भी यही सोचती होंगी।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhabiji Ghar Par Hai New Anita Bhabhi Vidisha Srivastava is Yami Gautam Doppelganger
यामी गौतम और अनीता भाबी - फोटो : सोशल मीडिया

एण्डटीवी के ‘भाबीजी घर पर हैं’ में नई अनीता भाबी के रूप में अपनी एंट्री पर मिली शानदार प्रतिक्रिया के बारे में विदिशा का कहना है, ‘‘मैं वाकई बहुत खुश हूँ। यह खबर बाहर जाने के बाद से मेरा फोन बजना बंद ही नहीं हो रहा है। ऐसा कोई दिन नहीं बीतता है, जब कोई अपनी खुशी और रोमांच दिखाने के लिए मुझे मेसैज या कॉल नहीं करता है। मेरे करीबी लोग बहुत उत्साहित हैं और मुझे अपनी नई अनीता भाबी के रूप में देखने का इंतजार कर रहे हैं। यह एहसास बहुत खूबसूरत है। मैं शूटिंग शुरू कर चुकी हूँ और मुझे भी इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि मेरे दोस्त, परिवार और प्रशंसक मुझे जल्दी ही स्क्रीन पर देखें और अपनी राय दें।’’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed