{"_id":"622d05e90c8d29044e069157","slug":"mission-cinderella-this-ott-platform-disney-plus-hotstar-bought-akshay-kumar-film-mission-cinderella-in-135-crores","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mission Cinderella: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इतने करोड़ में खरीदी अक्षय कुमार की ‘मिशन सिंड्रेला’, जानिए अब कहां रिलीज होगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mission Cinderella: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इतने करोड़ में खरीदी अक्षय कुमार की ‘मिशन सिंड्रेला’, जानिए अब कहां रिलीज होगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 13 Mar 2022 02:27 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बच्चन पांडे को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म के अलावा अभिनेता इस साल कई अन्य फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बच्चन पांडे को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म के अलावा अभिनेता इस साल कई अन्य फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार बॉलीवुड के इकलौते ऐसे कलाकार हैं, जो हर साल अपने चार-पांच फिल्में रिलीज करते हैं। ऐसे में फिल्म बच्चन पांडे से अक्षय अपने इस साल की शुरुआत करने जा रहे हैं। अभिनेता इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच अब अक्षय कुमार की एक और फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म मिशन सिंड्रेला को काफी बड़े दामों में बेचा गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने फिल्म मिशन सिंड्रेला को 135 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। अक्षय कुमार की इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म के निर्माता वाशु भगनानी हैं और निर्देशक रंजीत एम तिवारी हैं, जिन्होंने अक्षय कुमार की बेल बॉटम भी डायरेक्ट की थी।
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि यह वही फिल्म है जिसकी शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार की मां का निधन हो गया था। इस फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेता लंदन में थे, जब उनकी मां ने दुनिया को अलविदा कहा था। अक्षय की फिल्म मिशन सिंड्रेला साउथ की सुपरहिट फिल्म रक्तासन का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार के इस फिल्म को खरीदने के बाद अब इसे थिएटर की बजाय डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पृथ्वीराज फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
मिशन सिंड्रेला अक्षय की पहली फिल्म ऐसी नहीं है, जो डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इससे पहले भी अभिनेता की फिल्म 'लक्ष्मी' और 'अतरंगी रे' को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर ही रिलीज किया गया था। इन सबके अलावा अभिनेता जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार की इन फिल्मों में पृथ्वीराज, रक्षाबंधन, रामसेतु, गोरखा, ओह माय गॉड 2, सेल्फी, बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बच्चन पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा अक्षय कुमार जल्द ही डिजिटल डेब्यू करने को भी तैयार हैं। अभिनेता जल्द ही अमेजॉन प्राइम सीरीज 'द एंड' में नजर आएंगे। हालांकि अभी तक उन्होंने इस पर काम शुरू नहीं किया है। वहीं, फिल्म बच्चन पांडे की बात करें तो फिल्म 18 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इस फिल्म में अभिनेत्री कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।