फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकिनी में फोटोशूट करवाने के बाद 'अंगूरी भाभी' ने किया हॉट योगा, ये है स्लिम बॉडी का राज

Fri, 22 Jun 2018 11:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 22 Jun 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
bhabiji ghar par hain actress shubhangi atre shared her yoga photo on International yoga day
इन दिनों छोटे परदे की 'अंगूरी भाभी' यानी शुभांगी अत्रे काफी चर्चा में हैं। हाल ही में वह थाइलैंड से छुट्टियां बिता कर लौटी हैं। इस दौरान उन्होंने बिकिनी से लेकर हॉट पेंट तक अपनी कई बोल्ड तस्वीरें इंस्टग्राम पर शेयर की थीं। उनकी इन तस्वीरों को उनके फैंस ने काफी पसंद किया। अब अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूल किनारे योगा करने के कारण वह एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुई हैं।
bhabiji ghar par hain actress shubhangi atre shared her yoga photo on International yoga day
जी हां शुभांगी अत्रे की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूल के किनारे योगा करती हुई एक तस्वीर सामने आई है। उनकी इस तस्वीर को फैंस इतना पसंद कर रहे हैं कि सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है। अपनी योगा वाली तस्वीर में शुभांगी अत्रे एकदम अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने 'अंगूरी भाभी' उनकी इस तस्वीर को काफी खूबसूरत बताया है। 
bhabiji ghar par hain actress shubhangi atre shared her yoga photo on International yoga day
इतना ही नहीं शुभांगी अत्रे ने योगा वाली तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अपने बिजी शेड्यूल का राज भी बताया। तस्वीर की कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'योग एक ऐसा रास्ता है जिसमें समय और दृढ़ता की जरूरत होती है। एक एक्टर के तौर पर कभी-कभी मुझे सांस लेने तक का भी समय नहीं मिल पाता। इसलिए इस मौके पर एक दिन का समय ले रही हूं और अपने स्वास्थ्य के लिए फोकस कर रही हूं। आज मैं पूल के किनारे मेडिटेशन के साथ शुरू कर रही हूं। योग दिवस'

 

Yoga is a path that takes time and Dedication. It's a journey and some take longer and some take shorter time. Be willing to walk your own journey and be inspired by others at the same time. So, Taking the Day for myself today. As an Actor, Sometimes I forget taking days off just to breathe and focus on my health and well-being. So, with that being said, today starting the day with Meditation on the poolside. #YogaDay #ShubhangiAtre #InternationalYogaDay #SpreadTheWord #Yoga #Dedication #Focus #ThinkPositive #Inspire #Breathe #MentalHealth #WellBeing #StayFit

A post shared by Shubhangi R N Atre (@realshubhangiatre) on


 
विज्ञापन
विज्ञापन
bhabiji ghar par hain actress shubhangi atre shared her yoga photo on International yoga day
आपको बता दें एंड टीवी पर प्रसारित होने वाली सबसे लोकप्रिय सीरियल ‘भाबी जी घर पर है‘ लंबे समय से दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। इस सीरियल में शुभांगी अत्रे से पहले बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने अंगूरी भाभी का रोल निभाया था, लेकिन किसी विवाद के चलते उन्हें इस शो को छोड़ दिया। इसके बाद शुभांगी अत्रे को भाभी जी का रोल मिला। उन्होंने भी अंगूरी भाभी के रोल को बखूबी निभाया और कई दर्शकों का दिल जीत रखा है। 
विज्ञापन
bhabiji ghar par hain actress shubhangi atre shared her yoga photo on International yoga day
वहीं ‘भाबी जी घर पर हैं‘ के अलावा शुभांगी अत्रे और भी कई सीरियल से दर्शकों को अपनी एक्टिंग का दीवाना बना चुकीं हैं। 'कसौटी जिदंगी की', 'कस्तूरी', 'दो हंसों का जोड़ा', 'चिड़ियाघर' और 'अधूरी कहानी हमारी' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed