फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shaheed Diwas 2020: ये सात अभिनेता बन चुके हैं भगत सिंह, शम्मी कपूर से लेकर अजय देवगन तक का नाम है शामिल

Mon, 23 Mar 2020 10:26 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 23 Mar 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
Bhagat singh shaheed diwas Bhagat Singh death anniversary special these 7 Bollywood Actors Played Bhagat Singh Role In Films
शहीद दिवस 2020 - फोटो : file photo

भारत की आजादी के लिए भगत सिंह ने अपना बलिदान दिया था। उनकी पुण्यतिथि 23 मार्च को होती है। शहीद भगत सिंह वह स्वतंत्रा सेनानी हैं जिन्हें बॉलीवुड समय- समय पर याद करता रहा है। भगत सिंह पर बॉलीवुड में कई फिल्में बनीं हैं। साथ ही बॉलीवुड के कई मशहूर कलाकारों ने उनके किरदार को पर्दे पर निभाया। इन सितारों ने भगत सिंह के किरदार में काफी सुर्खियां भी बटोरीं। भगत सिंह की पुण्यतिथि पर आज हम आपको उन अभिनेताओं से रुबरू करवाते हैं जिन्होंने फिल्मों में भगत सिंह का किरदार निभाया। 

Bhagat singh shaheed diwas Bhagat Singh death anniversary special these 7 Bollywood Actors Played Bhagat Singh Role In Films
Shaheed Azam Bhagat Singh - फोटो : file photo

जयराज
अभिनेता जयराज ने फिल्म 'शहीद ए आजम भगत सिंह' में क्रांतिकारी भगत सिंह के किरदार को निभाकर खूब सुर्खियां बटोरीं। दर्शकों सहित कई लोगों ने जयराज के अभिनय को काफी पसंद किया। इस फिल्म का निर्देशन जगदीश गौतम ने किया था। इस फिल्म में जयराज के अलावा स्मृति बिस्वास, अशिता मजूमदार मुख्य भूमिका में थे।

Bhagat singh shaheed diwas Bhagat Singh death anniversary special these 7 Bollywood Actors Played Bhagat Singh Role In Films
Shaheed Bhagat Singh - फोटो : file photo

शम्मी कपूर 
मशहूर अभिनेता शम्मी कपूर ने भी शहीद भगत सिंह का किरदार निभाया था। उन्होंने फिल्म 'शहीद ए आजम भगत सिंह' में भगत सिंह की भूमिका निभाई थी। शम्मी कपूर की ये फिल्म साल 1963 में थी। इस फिल्म शम्मी कपूर के साथ अभिनेता प्रेमनाथ, उल्हास और अचला सचदेव मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन के एन बंसल ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhagat singh shaheed diwas Bhagat Singh death anniversary special these 7 Bollywood Actors Played Bhagat Singh Role In Films
shaheed - फोटो : file photo

मनोज कुमार
अभिनेता मनोज कुमार ने अपने फिल्मी सफर में कई देशभक्ति फिल्में की हैं। उन्होंने साल 1965 में फिल्म 'शहीद' में क्रांतिकारी भगत सिंह का किरदार निभाया था। मनोज कुमार ने इस किरदार से काफी सुर्खियां बटोरीं।

विज्ञापन
Bhagat singh shaheed diwas Bhagat Singh death anniversary special these 7 Bollywood Actors Played Bhagat Singh Role In Films
shaeed e azam - फोटो : file photo

सोनू सूद 
अभिनेता सोनू सूद भी भगत सिंह के किरदार में दिख चुके हैं। उन्होंने साल 2002 में फिल्म 'शहीद-ए-आजम' में शहीद भगत सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार नायर ने किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed