फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhagyashree: पहली ही फिल्म से बॉलीवुड की स्टार बन गई थी यह एक्ट्रेस, मिली थी हीरो से तीन गुनी ज्यादा फीस

Thu, 23 Feb 2023 08:40 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 08:40 AM IST
विज्ञापन
Bhagyashree Birthday Of Salman Khan Film actress Maine Pyar Kiya Know Some Unknown Facts and career About her
Bhagyashree - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 23 फरवरी 1969 को सांगली महाराष्ट्र में हुआ था। वह राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता विजय सिंह राव माधवराव सांगली के राजा थे। भाग्यश्री अपनी तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं। 

Bhagyashree Birthday Of Salman Khan Film actress Maine Pyar Kiya Know Some Unknown Facts and career About her
Bhagyashree - फोटो : सोशल मीडिया

भाग्यश्री को मिली थी तीन गुनी फीस

भाग्यश्री ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1987 में टीवी शो कच्ची धूप से की थी। इस सीरियल के बाद एक्ट्रेस ने 1989 में फिल्म मैंने प्यार किया से बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म में भाग्यश्री के अपोजिट सलमान खान को कास्ट किया गया था। बता दें कि एक्ट्रेस ने सलमान खान से तीन गुनी फीस चार्ज की थी। इस फिल्म के लिए भाग्यश्री को एक लाख रुपये का भुगतान किया था, जबकि सलमान खान को 30 हजार रुपये फीस मिली थी।

Fast X: फास्ट एंड फ्यूरियस के फ्रेंचाइजी ने बनाया नया रिकॉर्ड, तीन महीने पहले शुरू हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग

Bhagyashree Birthday Of Salman Khan Film actress Maine Pyar Kiya Know Some Unknown Facts and career About her
Bhagyashree - फोटो : सोशल मीडिया

फिर भाग्यश्री ने कर ली शादी

मैंने प्यार किया फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके बाद भाग्यश्री को तमाम फिल्मों के ऑफर मिले, जिन्हें भाग्यश्री ने ठुकरा दिया। दरअसल, भाग्यश्री ने लॉन्ग टर्म दोस्त हिमालय दासानी से 1990 में शादी कर ली थी। दोनों की लव मैरिज थी। बताया जाता है कि भाग्यश्री के पिता इस शादी के खिलाफ थे, जिसके कारण अभिनेत्री ने घरवालों के खिलाफ जाकर एक मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद अभिनेत्री ने हिमालय दासानी के साथ तीन फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा भाग्यश्री ने घर आया मेरा परदेसी में भी काम किया। भाग्यश्री ने तमिल, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया। 

Madhoo Shah: 12 साल बाद वापसी करेंगी अजय देवगन की हीरोइन मधु, जूही चावला और हेमा मालिनी से खास रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhagyashree Birthday Of Salman Khan Film actress Maine Pyar Kiya Know Some Unknown Facts and career About her
Bhagyashree - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टिंग करियर रहा कुछ ऐसा

भाग्यश्री शादी के बाद वह काफी समय तक फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहीं। साल 2003 में उन्होंने फिल्म संतोषी मां से बड़े पर्दे पर वापसी की। इसके बाद एक्ट्रेस अक्षय कुमार की फिल्म हमको दीवाना कर गए में नजर आईं। वहीं, रेड अलर्ट और द वॉर विदइन में भी भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने दोबारा फिल्मों से ब्रेक ले लिया। साल 2014 में एक्ट्रेस ने टीवी की दुनिया में वापसी की और एक्ट्रेस 'लौट आओ तृषा' में नजर आईं। भाग्यश्री साल 2014 में फिल्म टू स्टेट में दिखीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने 2021 में कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी और प्रभास की फिल्म राधे श्याम में भी काम किया। साल 2022 में एक्ट्रेस ने अपने पति हिमालय दासानी के संग स्टार प्लस के शो स्मार्ट जोड़ी में एंट्री ली थी।

Ranveer Singh: रणवीर को बॉलीवुड में ब्रेक दिलाने में भूमि पेडनेकर का बड़ा हाथ, एक्टर बोले- वह न होतीं तो...

विज्ञापन
Bhagyashree Birthday Of Salman Khan Film actress Maine Pyar Kiya Know Some Unknown Facts and career About her
Bhagyashree - फोटो : सोशल मीडिया

भाग्यश्री के हैं दो बच्चे

बता दें कि भाग्यश्री के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। अभिमन्यु भी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अभिमन्यु ने अपनी फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू का खिताब जीता था। वहीं, भाग्यश्री की बेटी अवंतिका ने वेब सीरीज मिथ्या से एक्टिंग में डेब्यू कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed