फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Welcome 3: 'वेलकम 3' के लिए मुन्ना भाई और सर्किट ने थामा अक्षय का हाथ! कॉमेडी का तड़का लगाएंगे तीनों धुरंधर

Thu, 23 Feb 2023 08:26 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 23 Feb 2023 08:26 AM IST
विज्ञापन
Welcome 3 Star cast Sanjay Dutt Akshay Kumar Arshad Warsi to come together for the next film reports
अक्षय कुमार, संजय दत्त, अरशद वारसी - फोटो : social media

मजनू भाई से लेकर आरडीएक्स तक का नाम सुनते ही सबके दिमाग में एक ही फिल्म का नाम आता है और वह है 'वेलकम'...बॉलीवुड की बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से एक अक्षय कुमार, कटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म की दीवानगी लोगों के बीच आज भी है। अक्षय, कटरीना के साथ-साथ नाना पाटेकर, अनिल कपूर, परेश रावल सहित अन्य कई कलाकारों की अदाकारी के सजी इस फिल्म के हर सीन ने लोगों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दिया था। 2007 के बाद साल 2015 में इस फिल्म का सीक्वल भी दर्शकों को खूब भाया था। इन दिनों बॉलीवुड में इसके तीसरे पार्ट यानी 'वेलकम 3' को लेकर गपशप चल रही है। ऐसे में फिल्म की कास्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।  

Welcome 3 Star cast Sanjay Dutt Akshay Kumar Arshad Warsi to come together for the next film reports
अक्षय कुमार - फोटो : social media

साल 2007 में कॉमेडी का डोज देने वाली 'वेलकम' के तीसरे पार्ट की स्टार कास्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है, जिसे सुनकर सभी का चौंकना बनता है। लेकिन फिल्म के लिए बनाई गई कलाकारों की यह टोली स्क्रीन पर कॉमेडी का गजब तड़का लगा सकती है इस बात की गारंटी जो अभिनेताओं के नाम सुनेगा वह दे सकता है। दरअसल, लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार 'वेलकम 3' यानी 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार, अरशद वारसी और संजय दत्त एक साथ आ रहे हैं।   
Box Office Report: 'चींटी' की चाल का मुकाबला नहीं कर पा रहा 'शहजादा', ऐसा रहा SRK की 'पठान' का हाल

Welcome 3 Star cast Sanjay Dutt Akshay Kumar Arshad Warsi to come together for the next film reports
अक्षय कुमार, अरशद वारसी, संजय दत्त - फोटो : social media

सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार 'वेलकम' फ्रैंचाइजी के तीसरे पार्ट को पहले 'वेलकम टू द जंगल' कहा जा रहा था, लेकिन अब फिल्म को 'वेलकम 3' ही पुकारा जाने वाला है। यह फिल्म जल्द ही दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म फिरोज नाडियाडवाला की होगी। इस फिल्म में मुन्ना भाई यानी संजय दत्त, सर्किट यानी अरशद वारसी और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। अगर इन रिपोर्ट्स में जरा भी सच्चाई है तो यह 'हेरा फेरी 3' के बाद अक्षय कुमार की बैक टू बैक दूसरी कॉमेडी फिल्म होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Welcome 3 Star cast Sanjay Dutt Akshay Kumar Arshad Warsi to come together for the next film reports
वेलकम बैक - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग जब अंतिम चरण में होगी तब या जैसे ही फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी, 'वेलकम 3' की शूटिंग शुरू हो जाएगी। हालांकि, अभी तक फिल्म की निर्देशन की कमान कौन संभालेगा यह तय नहीं हुआ है। आपको बता दें, 'वेलकम 2' से अक्षय कुमार गायब रहे थे। इस फिल्म में अनिल कपूर, नाना पाटेकर, परेश रावल के साथ-साथ श्रुति हासन, जॉन अब्राहम, शाइनी आहूजा और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिकाओं में थे।
South Celebs: नॉन वेज नहीं खाते साउथ के ये सितारे, कोई बचपन से शाकाहारी तो किसी ने जवानी में छोड़ा मांसाहार

विज्ञापन
Welcome 3 Star cast Sanjay Dutt Akshay Kumar Arshad Warsi to come together for the next film reports
हेरा फेरी - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें, अक्षय कुमार इन दिनों अपनी कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हेरा फेरी 3' को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां पहले कहा जा रहा था कि राजू, श्याम और बाबू भाई की जोड़ी से इस बार राजू गायब रहेगा, वहीं लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय ने फिर से फिल्म की टीम को ज्वाइन कर लिया है। इसके अलावा खिलाड़ी कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'सेल्फी' का जोरो-शोरों से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed