{"_id":"5c6fb9a9bdec2232285b16b7","slug":"bhagyashree-birthday-special-belong-to-royal-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजघराने से ताल्लुक रखती हैं सलमान की ये हीरोइन, 19 की उम्र में शादी कर हो गई थीं फिल्मों से दूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राजघराने से ताल्लुक रखती हैं सलमान की ये हीरोइन, 19 की उम्र में शादी कर हो गई थीं फिल्मों से दूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अल्पना शर्मा
Updated Sat, 23 Feb 2019 07:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bhagyashree
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान के साथ डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस भाग्यश्री पहली ही फिल्म से रातों रात सुपरस्टार बन गई थीं। 23 फरवरी 1969 को जन्मीं भाग्यश्री 50 साल की हो गई हैं। भले ही भाग्यश्री आजकल बॉलीवुड से दूर हो गई हों लेकिन उनके फैंस आज भी उनकी पहली फिल्म से उन्हें याद करते हैं। आज भाग्यश्री के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
bollywood flashback bhagyashree salman khan
भाग्यश्री का जन्म महाराष्ट्र के सांगली में पटवर्धन राजघराने में हुआ। उनके पिता विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन सांगली के राजा माने जाते हैं। तीन बहनों में भाग्यश्री सबसे बड़ी हैं। पहली फिल्म के बाद ही भाग्यश्री ने शादी का फैसला कर लिया।
3 of 5
bollywood flashback bhagyashree salman khan
पहली फिल्म मैंने प्यार किया से भाग्यश्री का स्टारडम चमक गया था। उनकी और सलमान खान की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया गया। ऐसा माना जा रहा था कि भाग्यश्री उस दौर की बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देंगी लेकिन शादी के बाद उनका करियर खत्म हो गया। उन्होंने हिमालय दसानी से शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bhagyashree
शादी के बाद उन्होंने सिर्फ तीन फिल्मों में ही काम किया और वो तीनों ही फिल्में भाग्यश्री ने अपने पति के साथ कीं। असल में भाग्यश्री की ये शर्त होती थी कि वो अपने पति के साथ ही काम करेंगी। प्रोड्यूसर्स उनकी इस शर्त को मानने के लिए तैयार नहीं थे। काम मिलता ना देख भाग्यश्री ने 90 के दशक में फिल्मों को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
5 of 5
भाग्यश्री
- फोटो : amar ujala
करीब एक दशक बाद भाग्यश्री ने फिल्मों में फिर से किस्मत आजमाने की सोची लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाईं। उन्होंने तेलुगू और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया। भाग्यश्री 2012 में दिए एक इंटरव्यू में कबूल किया था कि '19 साल की उम्र में ही शादी कर लेने का उन्हें अफसोस है क्योंकि वो वक्त से पहले ही मेच्योर हो गईं, जिम्मेदारियां आ गईं। शादी की वजह कई बड़े प्रोजेक्ट्स हाथ से निकल गए।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।