सब्सक्राइब करें

विजय आनंद के 10 यादगार किस्से, जो आप शर्तिया नहीं जानते होंगे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 22 Feb 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
vijay anand 10 big facts you never know about them
bollywood

हिंदी सिनेमा का एक ऐसा सितारा जो राइटर-डायरेक्टर भी था और जबरदस्त एक्टर भी।  जिन्होंने गाइड (1965) और जॉनी मेरा नाम (1970) जैसी फिल्में देकर देवानंद को सुपरस्टार बना दिया था। हम बात कर रहे हैं विजय आनंद की। चेतन आनंद और देवानंद के छोटे भाई विजय आनंद का जन्म 22 जनवरी 1934 को पंजाब के गुरदासपुर मे हुआ था। 23 फरवरी 2004 को विजय आनंद इस दुनिया से अलविदा कह गए थे, लेकिन विजय अपनी फिल्मों के जरिए आज भी हमारे बीच जिंदा हैं। विजय आनंद की पुण्यतिथि पर जानिए उनके कुछ यादगार किस्से...

Trending Videos
vijay anand 10 big facts you never know about them
bollywood

विजय आनंद के पिता पंजाब के जाने-माने वकील थे। विजय जब केवल 7 साल के थे तभी उनकी मां का देहांत हो गया था। इसके बाद वो अपने बड़े भाई और भाभी की छत्र छाया में पले बढ़े। 

जब ये अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी कर रहे थे तब बड़े भाई चेतन और देवानंद फिल्म इंडस्ट्री में नाम बना चुके थे। भाईयों के पदचिह्नों पर चलते हुए विजय आनंद भी मुंबई चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
vijay anand 10 big facts you never know about them
bollywood - फोटो : jagran.com

मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। कॉलेज के दिनों में विजय ने अपनी भाभी उमा आनंद के साथ मिलकर एक स्क्रिप्ट लिखी जिसपर आगे चलकर फिल्म बनी 'टैक्सी ड्राइवर'।  

1954 में रिलीज हुई फिल्म 'टैक्सी ड्राइवर' का डायरेक्शन चेतन आनंद ने किया था जबकि फिल्म में एक्टर और निर्माता देवानंद थे। ये फिल्म खूब चली जिसके बाद विजय आनंद फिल्म इंडस्ट्री को अच्छी तरह से समझने लगे थे। 

vijay anand 10 big facts you never know about them
bollywood

इसके बाद विजय आनंद ने 'काला बाजार' और 'तेरे घर के सामने' जैसी फिल्मे बनाईं। ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं। इसके बाद ऐसी फिल्म आई जिसके लिए विजय को हमेशा याद रखा जाएगा। 

आरके लक्ष्मण के उपन्यास पर आधारित 'गाइड' फिल्म से विजय ने बोल्ड सब्जेक्ट को बेहद संजीदगी से दर्शकों तक पहुंचाया। 'गाइड' फिल्म ने तमाम नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड जीते। फिल्मफेयर में भी आनंद ब्रदर्स का सिक्का जबरदस्त तरीके से चला था। 

विज्ञापन
vijay anand 10 big facts you never know about them
bollywood

'कोरा कागज' में उनकी अभिनेत्री जया भादुड़ी थीं। विजय आनंद की प्रसिद्ध फिल्मों में ज्वेल थीफ, तीसरी मंजिल, काला बाजार, राम बलराम भी शुमार की जाती हैं। 

'गाइड' फिल्म के लिये उन्हें फिल्म फेयर पुरस्कार के अलावा 'डबल क्राॅस' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ संपादक का पुरस्कार भी मिला था। उन्होंने फिल्म निर्देशन की शुरुआत 'नौ दो ग्यारह' फिल्म से की थी, और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed