{"_id":"62ff5b1a580b454672598291","slug":"bhaijaan-salman-khan-shares-new-photo-from-shooting-in-leh-ladakh-starring-pooja-hegde","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhaijaan: 'भाईजान' की शूटिंग के लिए लेह-लद्दाख पहुंचे सलमान, खुले बाल और गॉगल्स पहन स्टाइलिश अंदाज में आए नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhaijaan: 'भाईजान' की शूटिंग के लिए लेह-लद्दाख पहुंचे सलमान, खुले बाल और गॉगल्स पहन स्टाइलिश अंदाज में आए नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Fri, 19 Aug 2022 03:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इस दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। अभिनेता इस समय अपनी फिल्म 'टाइगर 3' और 'भाईजान' की शूटिंग खत्म करने में लगे हुए हैं। हाल ही में जहां उनकी फिल्म 'टाइगर 3' ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थी अब इस बीच अब वह अपनी आगामी फिल्म भाईजान को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। सलमान की दोनों फिल्मों के सेट से अक्सर उनकी तस्वीरें लीक होती रहती हैं। लेकिन आज सलमान खान ने खुद अपनी फिल्म 'भाईजान' के शूटिंग सेट से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका एक नया लुक सामने आ रहा है। सलमान खान की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
2 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के बायकॉट झेलने के बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स ने निशाने पर सलमान खान भी आ गए हैं। उनकी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर भी ट्विटर पर बायकॉट की मांग उठ रही है। इसी बीच सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में सलमान लेह लद्दाख में पोज देते नजर आ रहे हैं। फोटो में सलमान खान का स्वैग भी देखने को मिल रहा है। लंबे खुले बाल, गॉगल्स और बैक पोज देते सलमान सुपर स्टाइलिश लग रहे हैं। तस्वीर में उनके पास ही एक क्रूजर बाइक भी खड़ी नजर आ रही है। तस्वीर को साझा करते हुए सलमान खान ने लिखा, 'लेह लद्दाख।'
3 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के फैंस को उनका ये अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। वह लगातार अभिनेता के पोस्ट पर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। फैंस को उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है। जहां कुछ फैंस उनके इस लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ को सलमान का ये लुक काफी स्टाइलिश और अलग लग रहा है। फैंस के साथ-साथ उनके इस पोस्ट पर सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'लव यू भाईजान।' दूसरे ने लिखा,'आग लगा डाली भाई।' इसके साथ ही कुछ फैंस पोस्ट पर फायर और हार्ट इमोजी ड्रॉप कर रहे हैं।
सलमान के फोटो साझा करने से पहले एक मीडिया रिपोर्ट आई थी, जिसमें बताया गया था कि सलमान खान शूटिंग के लिए 'लेह लद्दाख' जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान और पूजा हेगड़े अगले चार दिनों तक लेह-लद्दाख की अलग-अलग जगहों पर शूटिंग करेंगे। इसके बाद सलमान वापस मुंबई आएंगे और कुछ एक्शन सीक्वेंस शूट करेंगे। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर तक खत्म होने की उम्मीद की जा रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान आने वाले दिनों में 'टाइगर 3' और 'भाईजान' के अलावा 'किक 2' और 'नो एंट्री' में काम करते नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।