{"_id":"66418505334e435d27021de0","slug":"bhaiyya-ji-actor-manoj-bajpayee-remembered-sushant-singh-rajput-said-he-was-troubled-by-blind-articles-2024-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Manoj Bajpayee: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुए मनोज बाजपेयी, बोले- मुझे अभी भी विश्वास नहीं होता...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Manoj Bajpayee: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुए मनोज बाजपेयी, बोले- मुझे अभी भी विश्वास नहीं होता...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 13 May 2024 08:42 AM IST
सार
मनोज बाजपेयी ने एक बातचीत के दौरान बताया कि सुशांत सिंह राजपूत को सबसे ज्यादा परेशानी क्या थी। उन्होंने कहा, 'सुशांत ब्लाइंड आर्टिकल्स से काफी परेशान थे। यानी ऐसे आर्टिकल्स जिनके पीछे कोई सच्चाई नहीं होती।
विज्ञापन
1 of 5
मनोज बाजपेयी और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भैया जी' को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। ये फिल्म 24 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हाल ही में मनोज ने दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि अभिनेता की मौत से करीब दस दिन पहले उनकी उनसे बात हुई थी। दोनों ने साथ में फिल्म 'सोनचिड़िया' में काम किया था।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी ने एक बातचीत के दौरान बताया कि सुशांत सिंह राजपूत को सबसे ज्यादा परेशानी क्या थी। उन्होंने कहा, 'सुशांत ब्लाइंड आर्टिकल्स से काफी परेशान थे। यानी ऐसे आर्टिकल्स जिनके पीछे कोई सच्चाई नहीं होती। वह एक बहुत अच्छे इंसान थे और जो कोई भी अच्छा होगा, वह ऐसे आर्टिकल्स से परेशान होगा। वह अक्सर मुझसे पूछते थे कि उन्हें क्या करना चाहिए। मैंने हमेशा उनसे कहा कि वह इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचे।'
उन्होंने बताया कि सुशांत और उनकी आखिरी बातचीत अंध लेखों के इर्द-गिर्द घूमती हुई थी। अभिनेता ने कहा, 'मेरे पास ऐसे अंध लेखों को प्रकाशित करने वालों से निपटने का एक अलग तरीका है। ऐसे लेख छापने वाले लोग जब भी मुझसे मिलते थे तो मैं उनके दोस्तों से कहता था कि मनोज आएंगे और उनकी खूब पिटाई करेंगे। इस पर वह खूब हंसते थे। वह कहते थे कि सर, यह काम सिर्फ आप ही कर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मनोज बाजपेयी
- फोटो : इंस्टाग्राम @bajpayee.manoj
सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर बात करते हुए मनोज ने कहा, 'उनकी मृत्यु सिर्फ दस दिन बाद हुई। मैं आश्चर्यचकित था। मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि सुशांत और इरफान खान चले गए। वे दोनों बहुत जल्दी चले गए। उनका समय अभी आना बाकी था।' सुशांत का जून 2020 में निधन हो गया था। उनके निधन ने मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
भैया जी फिल्म
- फोटो : ट्विटर
मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म 'भैया जी' जल्द ही रिवीज होने वाली है। अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशनमें बनी इस फिल्म में मनोज बाजपेयी एक्शन अवतार में देखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर जबर्दस्त एक्शन से भरपूर है। ये फिल्म 24 मई को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।