फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhaiyya Ji: 'भैया जी' का दमदार टीजर जारी, 100वीं फिल्म में खतरनाक अंदाज में दिखे मनोज बाजपेयी

Wed, 20 Mar 2024 05:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 20 Mar 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
Bhaiyya Ji Teaser release manoj bajpayee 100th Film set to release on  this date Details inside
भैया जी - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उम्दा अभिनेताओं में से एक मनोज बाजपेयी भैया जी नाम की फिल्म से एक बार फिर दर्शकों को अपनी अदाकारी का जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 'सिर्फ एक बंदा काफी है' की टीम ने इस फिल्म को बनाया है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर जारी किया गया है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।


R Madhavan: 'राजू सुनते सबकी हैं, लेकिन करते अपने मन की हैं', 'थ्री इडियट्स' के दिनों को याद करते दिखे माधवन  

Bhaiyya Ji Teaser release manoj bajpayee 100th Film set to release on  this date Details inside
भैया जी - फोटो : सोशल मीडिया

यह मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म है। फिल्म का टीजर काफी कमाल है,  जिसमें उनके किरदार के आतंक को बखूबी दिखाया गया है। फिल्म की कहानी साल 2014 में बिहार के सीतामणि में सेट है। टीजर की शुरुआत में एक भीड़ देखने को मिलती है जो बेहोश पड़े एक आदमी से डर रही है। उस भीड़ में मौजूद एक आदमी हर किसी से बेहोश पड़े व्यक्ति को मारने के लिए कहता है, लेकिन लोग डरते हैं। तभी भैया जी यानी मनोज की आंखें खुल जाती हैं और लोग डर से भागने लगते हैं।

Bhaiyya Ji Teaser release manoj bajpayee 100th Film set to release on  this date Details inside
भैया जी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज बाजपेयी ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, ''भैया जी को एक ऐसा किरदार बनाना था जिसे दर्शक आसानी से भूल न सकें, खासतौर पर तब से जब ये मेरी फिल्म इंडस्ट्री में मेरी 100वीं फिल्म है। मुझे खुशी है कि मुझे 'बंदा' की टीम के साथ दोबारा काम करने का मौका मिला। हमने इस किरदार और फिल्म को बनाने का खूब आनंद लिया। हमें यकीन है कि दर्शक फिल्म के हर सेकंड को पसंंद करेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhaiyya Ji Teaser release manoj bajpayee 100th Film set to release on  this date Details inside
भैया जी - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की ने कहा, 'सिर्फ एक बंदा काफी है' में मनोज सर और विनोद जी के साथ काम करना का अनुभव बेहद खास था। मुझे उनके साथ एक और प्रोजेक्ट करने का मौका मिला इससे ज्यादा मैं और क्या चाह सकता हूं? 'भैया जी' मनोज सर और मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है और मनोज सर ने वास्तव में फिल्म में अपना दिल और आत्मा लगा दी है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को फिल्म देखना पसंद आएगा।'
Pankaj Tripathi: 'आज लोग मुझे मेरे किरदारों के नाम से जानते हैं, यह बड़ी खुशी है',  बोले पंकज त्रिपाठी

विज्ञापन
Bhaiyya Ji Teaser release manoj bajpayee 100th Film set to release on  this date Details inside
भैया जी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि फिल्म 'भैया जी' एक रिवेंज ड्रामा है, जिसका निर्माण विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, समीक्षा ओसवाल, शैल ओसवाल, शबाना रजा बाजपेयी और विक्रम खाखर ने किया है। यह 24 मई, 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed