फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी को पसंद आई रणबीर कपूर की एनिमल, अभिनेता ने आरआरआर-कांतारा के लिए कही यह बात

Tue, 14 May 2024 05:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 14 May 2024 05:55 PM IST
विज्ञापन
Bhaiyyaji actor Manoj Bajpayee praised Ranbir Kapoor Animal Kantara And RRR read details inside
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम @bajpayee.manoj

मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी फिल्म भैयाजी के लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में वे जबर्दस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया था, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म को रिलीज होने में बहुत कम समय बचा है। इसी बात को मद्देनजर रखते  हुए अभिनेता इन दिनों फिल्म का जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने एक बातचीत में अपनी फिल्म सहित कई मुद्दों पर खुलकर बात की।


Farah Khan: सितारों की लंबी चौड़ी टीम के खर्च से नाखुश हैं फराह, बताया पैसों की बर्बादी

Bhaiyyaji actor Manoj Bajpayee praised Ranbir Kapoor Animal Kantara And RRR read details inside
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम

इस दौरान उन्होंने खुलासा किया है हाल फिलहाल की कई फिल्मों का उन्होंने खूब आनंद लिया। उन्होंने रणबीर कपूर की एनिमल, जूनियर एनटीआर और राम चरण की आरआरआर और ऋषभ शेट्टी की कांतारा का खास उल्लेख किया। 

Bhaiyyaji actor Manoj Bajpayee praised Ranbir Kapoor Animal Kantara And RRR read details inside
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता से जब पूछा गया कि हाल ही में उन्हें कौन सी फिल्म  पसंद आई? इसका जवाब देते हुए मनोज ने बताया कि ऐसी बहुत सी फिल्में हैं जो उन्हें हाल के दिनों में पसंद आई हैं। उन्होंने कंतारा के बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे कंतारा बहुत अच्छी लगी। कांतारा मुझे इसके रीति-रिवाजों, आस्था और वहां से यह एक मुख्यधारा की फिल्म कैसे बन गई, इसके कारण पसंद आई। यह मेरे लिए एक संदर्भ बिंदु है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhaiyyaji actor Manoj Bajpayee praised Ranbir Kapoor Animal Kantara And RRR read details inside
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम

इस बातचीत के दौरान मनोज ने एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर की भी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने उल्लेख किया, “मुझे  मुख्यधारा की फिल्मों में आरआरआर भी अच्छी लगी थी।”बॉलीवुड फिल्मों की बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें यामी गौतम की आर्टिकल 370 और रणबीर कपूर की एनिमल पसंद आई। उन्होंने कहा कि हाल फिलहाल में जो मैंने फिल्में देखी, उनमें आर्टिकल 370 और एनिमल अच्छी लगी। दोनों ही मनोरंजक फिल्में हैं।

विज्ञापन
Bhaiyyaji actor Manoj Bajpayee praised Ranbir Kapoor Animal Kantara And RRR read details inside
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वर्क फ्रंट की बात करें तो मनोज की फिल्म साइलेंस 2 कुछ ही समय पहले ओटीटी पर रिलीज हुई थी। भैयाजी के अलावा वे जल्द ही द फैमिली मैन 3 में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फैंस को इस वेब सीरीज का लंबे समय से इंतजार है।
Naseeruddin Shah:'कोरियाई फिल्में बॉलीवुड से 100 गुना बेहतर हैं', नसीरुद्दीन का हिंदी सिनेमा पर तंज, हुए ट्रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed