{"_id":"66434c0710e5c3aa590d8955","slug":"naseeruddin-shah-says-korean-films-are-100-times-better-than-indian-films-i-do-not-like-bollywood-love-stories-2024-05-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Naseeruddin Shah:'कोरियाई फिल्में बॉलीवुड से 100 गुना बेहतर हैं', नसीरुद्दीन का हिंदी सिनेमा पर तंज, हुए ट्रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Naseeruddin Shah:'कोरियाई फिल्में बॉलीवुड से 100 गुना बेहतर हैं', नसीरुद्दीन का हिंदी सिनेमा पर तंज, हुए ट्रोल
बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भारतीय सिनेमा में एक महान शख्सियत हैं। पिछले चार दशकों में, उन्होंने फिल्म, थिएटर और टेलीविजन पर अपने प्रतिष्ठित प्रदर्शन से छाप छोड़ी है। नसीरुद्दीन शाह शानदार अभिनय से साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। कई बार उनकी कही बातों पर विवाद भी खड़ा हो जाता है। हाल ही में, अभिनेता ने हिंदी सिनेमा में बन रही फिल्मों पर खुलकर बात की। नसीरुद्दीन शाह का कहना है कि कोरियाई फिल्में बॉलीवुड की फिल्मों से 100 गुना बेहतर हैं।
2 of 5
नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, एक बातचीत के दौरान अभिनेता ने बॉलीवुड और इस इंडस्ट्री में बनाई जाने वाली फिल्मों पर खुलकर बात की और कहा कि अन्य सिनेमा भारतीय सिनेमा से बेहतर हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'कोरियाई फिल्में भारतीय फिल्मों से 100 गुना बेहतर हैं। हम दुनिया में ढिंढोरा पीट रहे हैं कि हमारी फिल्में सर्वश्रेष्ठ हैं। मैं यह नहीं कहूंगा कि मुझे बॉलीवुड की प्रेम कहानियां पसंद हैं।''
3 of 5
नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, "हॉलीवुड ही हमारा एकमात्र संदर्भ बिंदु है। जैसे भारतीय खाना खाया जाता है, हमारी फिल्में भी उसी तरह देखी जाती हैं। हालांकि, भारतीय खाने में कम से कम कुछ स्वाद तो है। हिंदी बुलबुला एक दिन फूट जाएगा और मुझे अभी से इसके बारे में यकीन है क्योंकि हिंदी फिल्मों में अब सार की कमी है, उन्हें नए पैंतरे अपनाने की जरूरत है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन अपने बयान को लेकर बुरी तरह फंस गए हैं। अभिनेता की सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग हो रही है। एक यूजर ने लिखा, 'आपको कोरिया में ही बस जाना चाहिए।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह वही लोग हैं, जो देश में रहकर ही यहां की बुराई करते हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'आप भी अब से कोरियाई फिल्मों में ही काम किया कीजिए।'
विज्ञापन
5 of 5
नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन शाह ने अपनी बेजोड़ प्रतिभा और काम से दर्शकों का मन मोह लिया। उन्हें आखिरी बार आसमान भारद्वाज द्वारा निर्देशित 'कुट्टी' में देखा गया था। फिल्म में तब्बू, अर्जुन कपूर, राधिका मदान, कोंकणा सेन शर्मा और कुमुद मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।